फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Practice diagrams repeatedly, tests also help correct mistakes.

Rohtak News: डायग्राम का बार-बार अभ्यास करें, टेस्ट से भी सुधारती हैं गलतियां

Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Practice diagrams repeatedly, tests also help correct mistakes.
01 सुमिता देवी, विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनियानी।
रोहतक। कक्षा 10वीं की विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों के लिए लिखने का अभ्यास उतना ही जरूरी है जितना पढ़ना। विज्ञान के लिए खास तौर पर डायग्राम का बार बार अभ्यास करें।
विज्ञापन

उत्तर साफ, बिंदुओं और प्रश्न के अनुसार लिखने की आदत डालें। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना बहुत मददगार होता है। टेस्ट में हुई गलतियां बताती हैं कि सुधार कहां चाहिए। यह सुझाव है राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनियानी की प्रवक्ता सुमिता देवी का।
विज्ञापन

विज्ञान में 15 वर्ष का अनुभव रखने वालीं प्रवक्ता सुमिता देवी का कहना है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों और अभिभावकों में अनावश्यक डर देखने को मिलता है। सच यह है कि यह परीक्षा किसी की योग्यता तय नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि बोर्ड परीक्षा कोई रटने की प्रतियोगिता नहीं है। एनसीईआरटी की किताबें और क्लास नोट्स ही सबसे महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि बार-बार नई किताबें बदलने से भ्रम बढ़ता है, आत्मविश्वास नहीं। इससे बस समय और पैसे ही बर्बाद होते हैं। समय प्रबंधन बोर्ड की तैयारी का आधार है। प्रतिदिन पढ़ने के घंटे गिनने के बजाय आप यह देखें कि आपने क्या समझा। छोटे-छोटे लक्ष्य बनाइए आज एक चैप्टर, कल न्यूमेरिकल व परसों रिवीजन।
------------

विद्युत, कार्बन और उसके यौगिक चैप्टर्स से आते हैं 15 से 20 अंक
प्रवक्ता सुमिता देवी कहती हैं कि ज्यादा अंक वाले चैप्टर्स पर फोकस करें क्योंकि समय कम है। हरियाणा बोर्ड में 95 प्रतिशत दसवीं के पेपर अभ्यास के प्रश्न और पाठ्य पुस्तक के प्रश्न से ही आता है। विद्युत, कार्बन और उसके यौगिक जैसे चैप्टर्स से 15 से 20 अंकों के प्रश्न आते हैं। मानव नेत्र और रंग बिरंगा संसार, प्राकृतिक संसाधन और जैव जनन जैसे आसान पाठों से भी प्रश्नपत्र में 15 से 20 नंबर के सवाल आते हैं। यह एक शाॅर्टकट टिप है, अधिक से अधिक नंबर लाने के लिए।


-----------

100 में से 100 अंक के लिए इन चैप्टर को 2 से 3 घंटे पढ़ें

प्रवक्ता सुमिता देवी ने कहा कि मेटल एंड नॉन मेटल्स (धातु एवं अधातु), लाइफ प्रोसेस (जैव प्रक्रियाएं), जीव जनन कैसे करते हैं, वंशागति चैप्टर पढ़ें, प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन के रे डायग्राम बनाकर अभ्यास करें। मानव नेत्र और रंग-बिरंगा संसार चैप्टर से नेत्र दोष को जरूर याद करें। विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव व हमारा पर्यावरण चैप्टर आसान और अधिक अंक वाले हैं। विद्यार्थी 100 में से 100 अंक के लिए इन चैप्टर को 2 से 3 घंटे पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed