{"_id":"670c467be0de83c26b0725c4","slug":"prabhu-ram-was-coronated-became-the-king-of-ayodhya-rohtak-news-c-198-1-rew1001-210507-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रभु राम का हुआ राजतिलक, बने अयोध्या के नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रभु राम का हुआ राजतिलक, बने अयोध्या के नरेश
Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो: रामलीलारेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के मंच पर हुआ रामजी का राज तिलक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के मंच पर रविवार की रात सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के साथ श्रीराम के अयोध्या आने का मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक किया जाता है। इस उपलक्ष्य मेंं अयोध्या में घर-घर दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई जाती हैं।
इस दौरान भरत मिलाप भी हुआ। अयोध्या पहुंचने पर राम जी का राज तिलक हुआ और वह अयोध्या के राजा बनाए गए। रामलीला की कार्यकारिणी के सदस्यों व कलाकारों ने राम जी का पूजन कर तिलक लगा कर आशीर्वाद लिया। रामलीला के प्रधान एम पी गोयल व सचिव याद के. सुगन्ध ने बताया कि भगवान श्री रामचंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। क्योंकि भगवान श्री राम सदा मर्यादा में रहे और उनके जीवन चरित्र को देखते हुए उनके आदर्शों पर चलने की लोगों ने प्रेरणा ली। वहीं, लोगों द्वारा अपने छोटे बच्चों को भगवान रामचंद्र जी की सुंदर झांकियां दिखाई गई। उनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुकरण करने की सीख दी गई।