फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Postal department will deliver Rakhi in water proof and attractive envelopes

वाटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफों में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग

Fri, 30 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Postal department will deliver Rakhi in water proof and attractive envelopes
कोरोना के चलते जो बहनें अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए नहीं जा सकती है, अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। बहनें घर बैठे ही दूरदराज रह रहे भाइयों के पास डाक विभाग द्वारा राखी भिजवा सकती है। डाक विभाग वाटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफों में राखी को उनके भाइयों तक पहुंचाएगा। विभाग के किसी भी काउंटर से उपभोक्ता यह लिफाफा ले सकता है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में इस समय ढाई हजार लिफाफे मौजूद हैं। वहीं जिले के अन्य डाकघरों में भी पर्याप्त संख्या में लिफाफे उपलब्ध हैं। यदि लिफाफों की मांग बढ़ती है तो विभाग द्वारा स्टॉक बढ़ा दिया जाएगा। लिफाफों का साइज सामान्य लिफाफे से बड़ा व रंगीन होने के बावजूद इसका मूल्य 10 रुपये रखा गया है। जबकि सामान्य लिफाफे का मूल्य पांच रुपये है। यह लिफाफा जल्द भीगता या फटता नहीं है। वाटर प्रूफ लिफाफा होने के कारण इसे सैनिटाइज भी किया जा सकता है। लिफाफे के ऊपर राखी भी बनाई गई है, जिससे लिफाफा और भी आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध
डाक विभाग द्वारा जिले के सभी डाकघरों शहर व गांव में वाटरप्रूफ व आकर्षक लिफाफे पहुंचा दिए गए है। कहीं से भी उपभोक्ता स्पेशल लिफाफा ले सकता है। रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बहनों की मदद करने के लिए यह योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीवी सैनी, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed