फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Porn video of furniture trader of Samalkha demanded 4 lakhs

समालखा के फर्नीचर व्यापारी का अश्लील वीडियो बना मांगे 4 लाख

Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Porn video of furniture trader of Samalkha demanded 4 lakhs
रोहतक। शहर की एक कॉलोनी में पानीपत जिले के समालखा स्थित एक फर्नीचर व्यापारी की अश्लील वीडियो बनाकर चार लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पैसे न देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में तीन महिलाओं सहित पांच लोगाें के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फर्नीचर व्यापारी ने दी शिकायत में बताया कि एक माह पहले उसकी गर्दन में चोट लगी थी। वह मेडिकल कॉलेज खानपुर में दाखिल था। उसका फोन भाई के पास था। भाई ने बताया कि रोहतक से एक महिला का फोन आया है। उस समय तो बात नहीं हुई। एक सप्ताह बाद उसने बात की तो महिला ने कहा कि वह रोहतक से बोल रही है। आपके पास जो युवक काम करता है, उसने नंबर दिया है। घर के दरवाजों का काम करवाना है। इस पर फर्नीचर व्यापारी ने कहा कि वह इतनी दूर तक काम नहीं करता। इसके बावजूद महिला का दो बार फोन आया। महिला ने कहा कि वह ज्यादा पैसे देगी। इसके बाद वह 28 दिसंबर को रोहतक पहुंचा और माता दरवाजे पर आकर महिला को फोन मिलाया। महिला ने एक दूसरी महिला को भेजकर उसे नजदीक की एक कॉलोनी में बुलाया। इसके बाद महिला स्कूटी के पीछे बैठकर उसे नजदीक की एक कॉलोनी स्थित मकान में ले गई। थोड़ी देर बाद एक युवक भी आ गया। महिला सामने बैठी थी। थोड़ी देर बाद अन्य महिला व एक पुरुष भी आ गए। आरोपी महिला ने चाय बनाकर उसे गिलास में दी, जबकि बाकी को कप में दी गई। इसी बीच उसे नींद आने लगी। थोड़ी देर बाद होश आया तो आरोपियों ने उसके कपड़े उतार रखे थे। एक युवक उसकी वीडियो बना रहा था। जब उसने कपड़े मांगे तो आरोपियों ने कहा कि उसे 4 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवा देंगे। फर्नीचर व्यापारी ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। इतना कहते ही आरोपियों ने उसके दो हजार रुपये, स्कूटी की चॉबी, पर्स व अन्य सामान ले लिया। बोले, चार लाख रुपये दे जाना और ये सामान ले जाना। इसके बाद आरोपियों ने उसे मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

वर्जन
फर्नीचर व्यापारी की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के घर पर छापे की कार्रवाई की गई लेकिन वे फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed