फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   political, youth congress, haryana, president, election

इंडियन यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में बवाल

Fri, 02 Dec 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 02 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
political, youth congress, haryana, president, election
वरुण गोयल और निशांत अरोड़ा ग्रुप में हुई भिड़ंत - फोटो : amar ujala
इंडियन यूथ कांग्रेस रोहतक विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में वीरवार को जमकर बवाल हुआ। यहां विस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरुण गोयल और निशांत अरोड़ा के ग्रुप में भिड़ंत हो गई। विवाद की मुख्य वजह आपसी कहासुनी और बोगस वोट डालना बताया गया। देर सायं घटना की सूचना पर रोहतक पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और वरुण गोयल का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज करवाने की बात कही।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस भवन में सुबह आठ बजे चुनाव शुरू हो गया। इसके बाद एक-एक करके मतदाता बैलेट पेपर पर वोट डालने लगे। इसके कुछ समय बाद ही दोनों पक्षों में खींचतान शुरू हो गई। दोपहर तकरीबन एक बजे बात लंबी खींच गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और बैनर तक फाड़ डाले गए। यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं रोहतक विस अध्यक्ष के उम्मीदवार वरुण गोयल ने आरोप जड़ते हुए बताया कि डीआरओ ने अंदर से ही लिस्ट लीक कर दी। इसी के बाद कहासुनी शुरू हो गई थी। एक बजे के बाद जब झगड़ा हुआ तो हमने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद चुनाव में क्या हुआ, हमें जानकारी नहीं है। उनके साथ और उनके साथी राहुल जैन पर एक साथ कई युवकों ने हमला बोल दिया था। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष निशांत अरोड़ा ने बताया कि चुनाव के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी। उनके एक साथी विकास परमार उर्फ लाला से उनकी बहस हुई थी। लाला ने बताया कि झगडे़ की शुरूआत पहले वरुण गोयल के गुट ने ही की थी। जबरन उसका हाथ खींचा गया और उसके साथ गाली गलौच की गई। कहीं, कोई गड़बड़ी नहीं हो रही थी, यह बेमतलब का आरोप है।
विज्ञापन


बोले पूर्व मंत्री

वरुण गोयल और राहुल जैन पर हमला और उनके बैनर फाड़ना लोकतंत्र की हत्या है। यह एक साजिश है, इस घटना ने कांग्रेस को शर्मसार किया है। यह चुनाव पार्टी को आंतरिक रूप से मजबूत करने के लिए होता है न की किसी पर हमला करने के लिए। यह किसी स्वतंत्रता सेनानी और महात्मा गांधी के परिवार वालों को शोभा नहीं देता। इस संबंध में डीआरओ और पार्टी हाईकमान से बात की है। हमारी मांग है कि चुनाव को रद्द करवाया जाए। फिलहाल घायलों की एमएलआर कटवा कर उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैप्टन अजय यादव, पूर्व मंत्री, कांग्रेस।

913 में से 555 वोट डले

वीरवार को रोहतक चुनाव में 913 में से 555 वोट डाले गए। इसमें डीआरओ की जिम्मेदारी विजय दर्शन बिष्ट ने निभाई। डीआरओ ने बताया कि रोहतक पोलिंग बूथ के अंदर कोई झगड़ा और गड़बड़ी नहीं हुई है। सड़क पर क्या हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। यदि बोगस पोलिंग होती तो चुनाव रद्द होता। कोई बिना तथ्य के कुछ भी आरोप लगा सकता है। शुक्रवार सुबह आठ बजे पहले अध्यक्ष के उम्मीदवार की गिनती शुरू होगी। इसके बाद जिला महासचिव की गिनती होगी। इसके बाद चार दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रदेश स्तर के प्रधान और महासचिव के वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed