फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Former minister Manish Grover's favorite mahama napa head demanding 2% commission from contractor, video to home minister: Kundu

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का चहेता महम नपा प्रधान मांग रहा ठेकेदार से 2 फीसदी कमीशन, वीडियो दूंगा गृहमंत्री को : कुंडू

Wed, 08 Jan 2020 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Former minister Manish Grover's favorite mahama napa head demanding 2% commission from contractor, video to home minister: Kundu
पूर्व मंत्री और महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुडू के आरोप व प्रत्यारोप के बाद महम से एमडीयू तक छा?
भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व महम के विधायक बलराज कुंडू के बीच आरोप - प्रत्यारोप के मामले में महम नगर पालिका के प्रधान फतेह सिंह भी कूद पड़े हैं। दोपहर प्रधान ने वीडियो बयान वायरल कर कहा कि महम के विधायक को हलके की जनता के काम न करने पड़े, इसलिए बहाने ढूंढ रहे हैं। जबकि विधायक कुंडू ने मंगलवार शाम एक वीडियो वायरल की। दावा है कि इसमें नपा प्रधान फतेह सिंह एक ठेकेदार से टेंडर राशि का 2 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। हालांकि उसमें बातचीत कर रहे दोनों लोगों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। कुंडू का कहना है कि यह वीडियो वे गृहमंत्री अनिल विज को देंगे। उधर, आरोप- प्रत्यारोप के बीच महम विधायक की रोहतक व महम हलके के बीच चलने वाली बसों के ऊपर से भाजपा नेताओं के फोटो उतार दिए गए हैं।
विज्ञापन

महम नपा प्रधान बोले, मंत्री नहीं बनने पर कुंडू पूर्व मंत्री पर लगा रहे आरोप
महम नगरपालिका प्रधान फतेह सिंह ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का पक्ष लेते हुए मंगलवार दोपहर एक वीडियो वायरल की। वीडियो में फतेह सिंह ने कुंडू पर आरोप लगाते हुए कहा कि हलके का विकास न कराना पड़े। इसलिए कुंडू बहाने ढूंढ रहे हैं। जबकि पहले बलराज कुंडू अपना केक भी ग्रोवर के घर काटा करते थे। अब विधायक बनने के बाद मनीष ग्रोवर पर आरोप लगा रहे हैं। नपा प्रधान ने बताया कि बलराज ने विधायक बनने के बाद यह सोचा था कि मंत्री बनकर मलाई खा लूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना है कि पूर्व मंत्री ने अपनी पूर्व सरकार में बहुत ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। वहीं मनीष ग्रोवर के खिलाफ अगर कोई सुबूत है तो विधायक सरकार को दें। ग्रोवर खुद कह रहे हैं कि वे जांच के लिए तैयार हैं। कुंडू पर आरोप लगाते हुए नपा प्रधान ने कहा कि उन्होंने अपनी रैली मे कहा था कि उनके पास सात हजार करोड़ की संपत्ति है। उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विधायक ने 16 दिसंबर की मीटिंग के लिए पत्र भेजा था। बाद में खुद मीटिंग रद्द कर, 20 दिसंबर को बिना कोई सूचना दिये नगरपालिका में खुला दरबार लगाकर सभी कागजात एकत्रित कर अपने साथ ले गए। अब हमें कैसे पता चलेगा कि जनता की क्या समस्या है। अब हम समाधान कैसे करेंगे।
विज्ञापन

फतेह ने रिश्वत न मिलने पर रोका तीन माह तक टेंडर
महम के विधायक बलराज कुंडू ने मंगलवार शाम को एक वीडियो वायरल की। दावा किया कि महम नपा प्रधान फतेह सिंह एक ठेकेदार से करोड़ों के टेंडर में 2 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। कुंडू का आरोप है कि इस पैसे से नपा प्रधान पूर्व मंत्री व स्थानीय नेताओं के ऑफिस चलाता है। इसकी एवज में सरेआम रिश्वत मांगी जाती है। तीन माह तक टेंडर को पैसे न मिलने पर रोका जाता है। महम नगर पालिका में वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। वे इस वीडियो को गृह मंत्री अनिल विज को सुबूत के तौर पर देंगे। इसके बाद विधानसभा में कार्रवाई की मांग की जाएगी। कुंडू का कहना है कि अब उसके विधायक बनने के बाद महम नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल बंद हो गया है। इस कारण उनके ऊपर बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडू की बसों से उतरे भाजपा नेताओं के फोटो, विधायक बोले पीएम व सीएम का ही लगाऊंगा
उधर, महम के विधायक बलराज कुंडू द्वारा छात्राओं के लिए कई साल से महम हलके के अलग - अलग गांवों से रोहतक शहर के लिए 12 बसें चल रही हैं। बसों के ऊपर लंबे समय से भाजपा के केंद्रीय, राज्य व स्थानीय नेताओं के फोटो लगे थे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व विधायक बलराज कुंडू के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच विवाद के बाद फोटो उतार दिए गए हैं। महम विधायक बलराज कुंडू का कहना है कि अब उनकी बसों पर केवल पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल के नए फोटो दो दिन में लग जाएंगे।
महम नपा के प्रधान फतेह सिंह पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के चहेते हैं। एक ठेकेदार ने मोबाइल रिकार्डिंग पर डालकर बातचीत की। सरेआम प्रधान 2 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। वे इसे गृहमंत्री अनिल विज को सौंपकर ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

- बलराज कुंडू, विधायक महम
बलराज कुुंडू को महम की जनता ने बड़ी उम्मीदों से वोट दिया था। अब लोगों के काम न कराने पड़े, इसलिए कुंडू बहाने ढूंढ रहे हैं। कभी कुंडू मनीष ग्रोवर के घर जाकर केक काटते थे। अब आरोप लगा रहे हैं। जहां तक वायरल वीडियो का सवाल है कि मैंने किसी से कोई रिश्वत नहीं मांगी। वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। - फतेह सिंह, प्रधान महम नगर पालिका

बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सभा में बोलते महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू

बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सभा में बोलते महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed