फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Political loaves are being baked under the guise of agitation: MP

आंदोलन की आड़ में सेंकी जा रही हैं राजनीतिक रोटियां : सांसद

Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Political loaves are being baked under the guise of agitation: MP
रोहतक। किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी दल राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे। आंदोलन के पीछे सारा खेल कांग्रेस का है। उक्त बातें सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया है, लेकिन सत्ता में रहते हुए किसानों की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। अगर किसानों के हित में कदम उठाए होते तो यह नौबत ही नहीं आती। अब पीएम नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रहे हैं तो विपक्ष रोड़े लगा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत के रास्ते हमेशा खुले हैं। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने तीन कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर डेढ़ साल के लिए रोक लगा रखी है। इसलिए किसानों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। अधिकतर किसान सरकार की नीतियों से खुश हैं पर विपक्ष उन्हें गुमराह कर रहा है। आंदोलन की वजह से आम जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में टीचरों पर लाठियां बरसाईं गई थीं। दूसरे दलों के शासन के दौरान पर करौंथा व कंडेला कांड हो चुके हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को लेकर काम कर रही है। किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान भी किसानों का एक-एक दाना खरीदा गया। इस अवसर पर जिला प्रधान अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहूजा, धर्मवीर शर्मा, आजाद अत्री, संदीप बुधवार, डॉ. आनंद, सतबीर सैनी, शुभम भारद्वाज, रणधीर शर्मा व विपिन गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed