{"_id":"610af7668ebc3ec1fa53aa3e","slug":"police-will-take-yashdeep-to-narnaund-and-delhi-taken-on-remand-for-two-days-rohtak-news-rtk6200013102","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशदीप को नारनौंद व दिल्ली लेकर जाएगी पुलिस, लिया दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशदीप को नारनौंद व दिल्ली लेकर जाएगी पुलिस, लिया दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में पी/एसआई संदीप की मौत के मामले में गिरफ्तार हिसार जिले के गांव नारनौंद निवासी यशदीप को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली से नशीला पदार्थ लाया गया, जिसके लेने से संदीप की मौत हुई थी। साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन उसके घर नारनौंद से बरामद करना है। बचाव पक्ष ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया। वकील ने कहा कि आरोपी 23 जुलाई से ही अस्पताल में दाखिल है, जहां पुलिस तैनात है। ऐसे में रिमांड का कोई औचित्य नहीं बनता। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि दिल्ली में कहां से नशीला पदार्थ लाया गया।
मामले के अनुसार 23 जुलाई को भिवानी जिले के गांव पाजू निवासी सत्यदेव शर्मा ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा संदीप(27) पुरानी सब्जी मंडी थाने में पी/एसआई के तौर पर कार्यरत था। उसके दोस्तों ने उसे होटल में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बावजूद अस्पताल में दाखिल नहीं कराया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पुरानी सब्जी मंडी थाने के मुंशी, संदीप के दोस्त यशदीप, अंकित, होटल मालिक कृष्ण व बहल की एक युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस चार आरोपियों अमित, अंकित, कृष्ण व युवती को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन यशदीप बेसुध हालत में मिला था। उसे मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।