फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police rushed to Rohtak's Garhi locality, youth beaten up due to election rivalry, vandalism

रोहतक के गढ़ी मोहल्ले में दौड़ाई पुलिस: चुनावी रंजिश में युवक को पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Sat, 15 Mar 2025 03:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Mar 2025 03:01 PM IST
सार

पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की दो फुटेज बरामद की हैं। एक फुटेज आधा दर्जन युवक कुंदनलाल से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। एक साथ गई युवक डंडों से उसे जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं।

विज्ञापन
Police rushed to Rohtak's Garhi locality, youth beaten up due to election rivalry, vandalism
सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के गढ़ी मोहल्ले में फाग की शाम छह बजे शुक्रवार को युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो चुनावी रंजिश में एक युवक को जमकर पीटा, फिर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पुलिस को भी दौड़ा दिया। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गढ़ी मोहल्ला निवासी कुंदनलाल ने दी शिकायत में बताया कि वह हरिया गेट के नजदीक रहता है। शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी अजय उर्फ काली, बौनना, पोटिंग, अमित, चिराग, डीसी उर्फ अंकित व 10 से 15 अन्य युवक लाठी व डंडों के साथ आए। जान से मारने की नियत से उसके ऊपर हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर उसे डंडों से पीटा। इसके बाद घनश्याम तंवर के घर पर भी हमला हुआ। घर व कार के शीशे तोड़ दिए। उसकी दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। साथ ही घर पर पथराव किया। इसके साथ-साथ भूपेंद्र सोलंकी के घर पर भी नुकसान किया। राहुल के साथ भी मारपीट व उसका स्कूटर भी तोड़ दिया।
विज्ञापन




निर्दलीय प्रत्याशी के पति के कहने पर चुनावी रंजिश में हुई वारदात
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अमित बिड़लान की पत्नी रेणुका वार्ड नंबर तीन से निर्दलीय चुनाव लड़ रही थी, लेकिन वह चुनाव हार गई। इसी रोष के कारण यह घटनाक्रम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस, दौड़ती नजर आई
पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की दो फुटेज बरामद की हैं। एक फुटेज आधा दर्जन युवक कुंदनलाल से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। एक साथ गई युवक डंडों से उसे जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। दूसरी फुटेज में युवक कार व दूसरे वाहनों के शीशे तोड़ रहे हैं। जब दो पुलिसकर्मी आए तो उनके पीछे भी युवक दौड़ पड़े। पुलिस कर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। 

अधिकारी के अनुसार
शिकायतकर्ता ने चुनावी रंजिश की बात कही है। आरोपियों को काबू करने के लिए धर-पकड़ कर रहे हैं। काबू आने के बाद वारदात की वजह का पता लग सकेगा। 
इंस्पेक्टर रवींद्र, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed