फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police rushed to Rohtak after receiving reports of tension, detaining 33 youths.

Rohtak News: रोहतक में तनाव की सूचना पाकर दौड़ी पुलिस, 33 युवक हिरासत में लिए

Fri, 23 Jan 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to Rohtak after receiving reports of tension, detaining 33 youths.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सांपला क्षेत्र के गांव भैंसरू कलां के युवक ने पहले तो सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। इसके बाद वीरवार को गांव में समाज विशेष के युवकों को एकत्रित कर लिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और बाहर से आए 33 युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में गांव के बाहर छोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, भैंसरू कलां के कर्ण ने सोशल मीडिया पर चार दिन पहले धर्म विशेष को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। साथ ही घोषणा की थी कि वह 22 जनवरी को गांव में आ रहा है। इसके चलते वीरवार को समाज विशेष के 33 और बाहर के युवक गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन

इसकी भनक पुलिस को लग गई। गांव में किसी तरह का झगड़ा न हो जाए, इसलिए सुबह 10 बजे ही सांपला थाना प्रभारी पंकज पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और इन 33 युवकों को बीएनएस की धारा 172 (2) के तहत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग सभी युवकों को पूछताछ की और चेतावनी देकर गांव से बाहर छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आला अधिकारियों के आदेशों का इंतजार है। सोशल मीडिया पर डाली गई टिप्पणी को हटवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed