फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police rushed on the information of kidnapping, after three hours the student called and said, had gone with the youths in the car at will

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, तीन घंटे बाद छात्र कॉल करके बोला, मर्जी से गया था कार सवार युवकों के साथ

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police rushed on the information of kidnapping, after three hours the student called and said, had gone with the youths in the car at will
आईएमटी के पास मस्तनाथ विवि के सामने से सोमवार की शाम बीएससी के अंतिम वर्ष के एक छात्र का कथित तौर पर अपहरण हो गया। सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन तीन घंटे बाद छात्र खुद ही घर लौट आया। बोला, मेरा अपहरण नहीं हुआ, अपनी मर्जी से गया था। छात्र के लौटने से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि गढ़ी बोहर का 22 वर्षीय युवक बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह घर से बाइक पर गया था। जब वह मस्तनाथ विवि के पास रजवाहे की पुलिया पर पहुंचा तो कार में सवार कुछ युवक आए और जबरन उसे कार में ले गए। बाइक मौके पर ही पड़ी रही। राहगीर ने युवकों को छात्र को कार में बैठाते देख लिया। करीब पांच बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। सीआईए व आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

.....
पहले कार लेकर घर आए थे युवक
पुलिस के मुताबिक खेतीबाड़ी करने वाले पिता ने बताया कि शाम को कार में कुछ युवक उसके बेटे को पूछने घर आए थे। उन्होंने बता दिया कि बेटा घर पर नहीं है। इसके बाद कार सवार छात्र तक कैसे पहुंचे, यह पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इस्माईला में ऑन हुआ मोबाइल
पुलिस ने बताया कि छात्र के अपहरण की सूचना के बाद जांच-पड़ताल की गई। उसकी आखिरी लोकेशन आईएमटी की मिली। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। बाद में करीब आठ बजे छात्र का मोबाइल ऑन हो गया। पुलिस ने जब छात्र से बात की तो उसने बताया कि वह इस्माईला के पास है और घर आ रहा है। मर्जी से कार में गया था।
पहले भी हो चुकीं वारदात
आईएमटी की सुरक्षा पर लगातार हो रहीं वारदात से सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि गढ़ी बोहर के छात्र की आखिरी लोकेशन भी आईएमटी में मिली। दूसरा, बोहर गांव के दो युवकों को भी पिछले दिनाें आईएमटी में ही गोली मारी गई थी। तीसरा, शहर के एक कपड़ा व्यापारी से भी आईएमटी में लूट हो चुकी है। चौथा, दिल्ली से रोहतक बैंक में ड्यूटी करने आ रहे युवक से भी आईएमटी में आउटर बाईपास के पास लूटपाट हुई थी।
.......
आईएमटी में गश्त बढ़ाएं पुलिस
आईएमटी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की 45 छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चालू हैं। इतना ही नहीं, सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने की यूनिट भी शुरू हो गई है। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं।

- कुलदीप कादियान, इस्टेट प्रबंधक, आईएमटी
.......
गढ़ी बोहर के छात्र का मस्तनाथ विवि के पास से अपहरण होने की सूचना मिली थी। सीआईए व आईएमटी थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तीन घंटे बाद छात्र वापस घर आ गया। उसका कहना है कि वह मर्जी से गया था। जहां तक आईएमटी में गश्त का सवाल है, उसे और बढ़ाया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed