फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police repeated the story before the magistrate, recorded statements of Baba and Chhota.

Rohtak News: पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दोहराई कहानी, बाबा व छोटा के बयान दर्ज

Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police repeated the story before the magistrate, recorded statements of Baba and Chhota.
आईएमटी में 3 दिसंबर की रात हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। इसके लिए न केवल मजिस्ट्रेट ने न केवल घटनास्थल का दौरा किया, बल्कि घायल राहुल उर्फ बाबा व आयुष उर्फ छोटा के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादयान ने पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम जांच रिपोर्ट अब डीसी को सौपेंगे, जिसके बाद गृहमंत्रालय को भेजी जाएगी। नियम है कि पुलिस मुठभेड़ या पुलिस हिरासत में किसी की मौत होती है तो उसकी सरकार मजिस्ट्रेट जांच करवाती है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, वांछित अभियुक्तों को काबू करने के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 3 दिसंबर की रात को सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान की टीम को सूचना कि बलियाना मोड़ स्थित शराब ठेके पर तिहरे हत्याकांड में वांछित तीन अभियुक्त आईएमटी क्षेत्र में बाइक पर घूम रहे हैं। वे किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने दबिश दी तो तीन युवक राहुल उर्फ बाबा, दीपक उर्फ फुर्तीला व आयुष उर्फ छोटा को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा शुरू किया। पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली गाड़ी के बंपर पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर जाकर मोड़ के ऊपर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढाें में गिर गई। बचने के लिए बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फिर से फायर कर दिया। एक गोली एसआई अश्वनी की बुलेट प्रूफ जाकेट पर लगी। जवाबी फायर कर पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। घायल राहुल उर्फ बाबा निवासी खिडवाली, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी जिला बागपत उत्तरप्रदेश व आयुष उर्फ छोटा निवासी जींद बाईपास रोहतक के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां दीपक उर्फ फुर्तीला की मौत हो गई, जबकि राहुल उर्फ बाबा व आयुष उर्फ छोटा अभी पीजीआई में दाखिल है।

यह रहा है आरोपियों का रिकॉर्ड
दीपक उर्फ फुर्तीला : आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट आदि के तहत दिल्ली, बागपत में 18 केस दर्ज हैं। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने 5 हजार रुपये व उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

...
राहुल उर्फ बाबा- आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लडाई-झगड़ा, अवैध हथियार रखने सहित 9 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर रोहतक पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तिहरे हत्याकांड में पुलिस को तलाश थी।
..
आयुष उर्फ छोटा- आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी आदि के 3 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed