फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police raid in Delhi, grandson accused of killing grandmother did not come

दिल्ली में पुलिस का छापा, नहीं हाथ आया दादी की हत्या आरोपी पोता

Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Delhi, grandson accused of killing grandmother did not come
रोहतक/सांपला। समचाना गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में आरोपी राजसिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार करने के लिए सांपला पुलिस ने शनिवार को दिल्ली में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका। पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले में सीआईए की टीमों को भी सक्रिय किया है। सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समचाना गांव निवासी फूल कंवार ने शुक्रवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 5 भाई और 6 बहनें हैं। उसके भाई जयसिहं व दो बहनों की मौत हो चुकी है। दो भाइयों का परिवार दिल्ली के नरेला में रहता है। उनकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन एक प्लॉट बकाया है, जिसके बंटवारे के लिए शुक्रवार शाम को करीब साढ़े सात बजे भाई जयसिंह का लड़का राज सिंह उर्फ राजू घर पर आया था। घर पर वह और उसका लड़का रोहित थे। राजसिहं मेरी मां चमेली देवी से बात कर रहा था। मां ने कहा कि बेटा बैठकर बात कर लेंगे, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल निकाली और मां के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दादी की हत्या के आरोप में पोते के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed