फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police got success in oil theft case, tanker recovered

तेल चोरी के मामले पुलिस को मिली सफलता, टैंकर बरामद

Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police got success in oil theft case, tanker recovered
एचपीसीएल की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने के मामले में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने केंटर के अलावा एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापा मारा जा रही है। गौरतलब है कि सात मई की रात को पानीपत से दिल्ली जा रही एनपीसीएल की पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला हुआ था। आरोपी तेल बिना नंबर के केंटर में भर कर ले गए थे। जब कंपनी को इसकी खबर लग गई तो कंपनी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यहां समचाना के साथ लगती ड्रेन के पास से तेल लाइन पर वॉल्व लगाकर तेल की चोरी पाई गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रात भर इलाके में दौड़ती रही और पुलिस की जांच कामयाब रही। इसमें पुलिस ने कैंटर के साथ एक आरोपी को भी शक के आधार पर पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि आरोपियों का कुछ सुराग लग चुका है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed