फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police bowed before the unity of lawyers, left the bike

Rohtak News: वकीलों की एकता के सामने झुकी पुलिस, छोड़ी बाइक

Wed, 29 Nov 2023 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police bowed before the unity of lawyers, left the bike
महम। पुलिस और वकीलों के बीच शनिवार से चली आ रही खींचतान मंगलवार को समाप्त हो गई। वकीलों ने शनिवार को पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाते हुए वर्क सस्पेंड रखा था। इसी कड़ी में मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड रखा गया। उसके बाद थाना प्रभारी राकेश सैनी व बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप ढाका के साथ हुई बातचीत के बाद वकील हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार की रात को पटाखा वाला बुलेट बाइक पकड़ा गया था। जिस पर दो वकील सवार थे। पुलिस ने पटाखा चलाने व ध्वनि प्रदूषण के आरोप में बाइक बंद कर दिया था। इस पर एडवोकेट जितेंद्र सैनी का तर्क था कि वह किसी और व्यक्ति की बाइक मांग कर लाया था। उसे पटाखा की जानकारी नहीं है। एसएचओ राकेश सैनी द्वारा बाइक को इंपाउंड कर दिए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। मंगलवार को वकीलों द्वारा साइलेंसर बदलवाने का भरोसा दिलाए जाने के बाद बाइक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


साइलेंस बदलवाने का भरोसा मिलने के बाद ही बाइक को छोड़ा गया है। साइलेंस बदला हुआ था जो पटाखे की आवाज करता था। बार प्रधान द्वारा बदलवाने का भरोसा दिलाया गया है। जसवंत चौकी प्रभारी महम
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय पकड़ा उस समय नहीं बज रहा था पटाखा

जिस समय पुलिस द्वारा पकड़ा गया उस समय पटाखा नहीं बज रहा था। अब मामला सुलझ गया है। मांगी हुई बाइक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed