{"_id":"5e1a121b8ebc3e880c79dfba","slug":"police-arrest-accused-with-heroine-drug-rohtak-news-rtk5368177167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लेकर आया 5.30 करोड़ की हेरोइन, रोहतक में युवक गिरफ्तार, जींद में करनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लेकर आया 5.30 करोड़ की हेरोइन, रोहतक में युवक गिरफ्तार, जींद में करनी थी सप्लाई
Sun, 12 Jan 2020 01:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने पांच करोड़ 30 लाख रुपये की एक किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में एक अफ्रीकी मूल से लेकर आ रहे जींद के खरल निवासी बलविंदर ने हेरोइन कार में छिपा कर रखी थी। एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। इसे रविवार को न्यायाधीश के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीएफ इंचार्ज संदीप धनखड़ ने बताया कि मुखबिर ने एक युवक के बारे में सूचना दी थी। इसमें दिल्ली से कार में हेरोइन छिपा कर लाई जाने की बात कही गई। वह इसे जींद में सप्लाई करने के लिए ला रहा है। इस सूचना पर टीम को तैयार कर जींद की तरफ रवाना किया। टीम में एएसआई रणवीर, एएसआई हितेंद्र, एएसआई तेजबीर, कांस्टेबल गोरखा मलिक, सुरेंद्र, तकदीर शामिल रहे। इन्होंने झांझ कलां से बडोदी रोड जींद में शाम सवा सात बजे एक गाड़ी नजर आई।
विज्ञापन
इसे रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान युवक के पास से एक किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की कीमत पांच करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी इसे दिल्ली में किसी अफ्रीकी मूल के युवक से लेकर आया था। यहां उसे जींद में इसकी सप्लाई देनी थी। इससे पहले ही उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान बलिंदर निवासी खरल जिला जींद के रूप में हुई। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन