फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police and paramilitary took out flag march in the city

Rohtak News: पुलिस वे पैरामिल्ट्री ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 17 Sep 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary took out flag march in the city
16jjrp13- झज्जर। शहर में फ्लैग मार्च निकालते जवान। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। एसीपी अनिरुद्ध चौहान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च महिला थाना से शुरू होकर सिविल अस्पताल, भगत सिंह चौक, छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, यादव धर्मशाला, त्रिमूर्ति मंदिर, सिलानी गेट खेड़ी बाईपास, ग्वालीसन चौक से होते वापस नगर पालिका पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार ने बताया कि 5 अक्तूबर को प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं। चुनाव घोषणा के उपरांत हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन

जिला झज्जर में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस टीमों व पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग ले। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पडे़ तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को डायल 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को साफ आगाह किया है कि अगर चुनाव में किसी तरह के सामाजिक कार्य करने की मंशा रखते हैं तो संभल जाए, वरना उनके खिलाफत कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed