फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Playing with health... bypassing health security

सेहत से खिलवाड़... स्वास्थ्य सुरक्षा दरकिनार

Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Playing with health... bypassing health security
दीपावाली पर्व पर दुर्गा भवन मंदिर के पास डेयरी मोहल्ले के गोदाम में मिठाई तैयार करता कारीगर व ट्र
दीपावली पर स्वयं का मुंह मीठा करना है या किसी का कराना है तो जरा संभल कर..., क्योंकि बाजार की मांग पूरी करने के लिए कई दिनों से कारीगर दिन-रात मिठाइयां बनाने में लगे हैं। ऐसे में यहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कारीगरों के हाथों में न तो गलव्स होता है, न सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क भी नहीं होता। ऐसे में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

पर्व के सिर्फ चार दिन ही बाकी हैं, इसके लिए गोदामों में धड़ल्ले से मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इनमें से कुछ जगहों पर स्वच्छता के अभाव में बन रही मिठाइयां आपकी सेहत खराब कर सकती है। क्योंकि तय समय में अधिक मिठाई बनाने के चक्कर में स्वास्थ्य सुरक्षा के मानकों को ताक पर रख दिया है। अधिकतर गोदामों में साफ-सफाई के पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। मिठाई को स्वच्छ रखना तो दूर, कारीगर स्वयं की भी साफ-सफाई नहीं रख रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पास डेयरी मोहल्ले के अलावा शहर के आउटर एरिया में मिठाई के गोदामों में दीपावली के लिए मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इस डिमांड को पूरा करने के लिए दूध उपलब्ध न होने पर मिलावटी व गैर मान्य मिल्क प्रोडक्ट के प्रयोग होने का अंदेशा है। स्वयं हलवाई भी मानते हैं कि दीपावली में मिठाइयों की डिमांड पूरा करना सामान्य तरीके से संभव नहीं है। गोदाम में मिठाई तैयार होती है और बाहर मार्का लगाकर इसकी बिक्री की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हम लगातार जांच अभियान चला रहे हैं। जहां भी खराब मिठाई मिलती है, उसे कंडम करवा दिया जाता है। इसके साथ ही सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाते हैं। गोदामों में अभी और छापामारी अभियान चलाया जाएगा।
- डॉ. हर्ष कुमारी, प्रभारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed