{"_id":"69fd019c275b30f59d0f2323","slug":"places-for-paid-advertisements-fixed-deputy-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1020-852287-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड विज्ञापन के स्थल निर्धारित : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड विज्ञापन के स्थल निर्धारित : उपायुक्त
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सांपला नगर पालिका के आम चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रत्याशियों के प्रचार के लिए पेड विज्ञापन स्थल निर्धारित किए हैं। आचार संहिता लागू करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाॅड टीमें भी गठित की गई हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सांपला क्षेत्र में पेड विज्ञापन स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। इनमें सांपला स्थित बस स्टैंड के पास (यूसी), सांपला स्थित दीनबंधु छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान के सामने, खुला मैदान संख्या एक, कैनाल रेस्ट हाउस का मैदान, वार्ड 3 के अंदर पार्क, वार्ड 7 स्थित राजकीय अस्पताल के नजदीक खुला मैदान, वार्ड 8 स्थित तालाब के नजदीक स्थित खुला मैदान, वार्ड 9 स्थित तालाब के नजदीक खुला मैदान, वार्ड 15 स्थित पार्क, सांपला टैक्सी स्टैंड, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बाईपास रोड के बीच नगर पालिका भूमि, बीपीएल कॉलोनी के पीछे बासु तालाब के नजदीक, चौधरी छोटूराम पार्क आदि स्थल शामिल हैं। ब्यूरो
फ्लाइंग स्क्वाॅड टीमें गठित
जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने दो फ्लाइंग टीमें गठित की हैं। प्रथम टीम में काडा के कार्यकारी अभियंता अंशुल कादयान, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सोनू, प्रदीप कुमार, पंचायतीराज विभाग के एसडीओ गिरीश बतरा और जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता राजेश कुमार शामिल हैं। दूसरी टीम में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विशाल मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जगजीत मलिक व सुरेंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता नवीन व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ नीरज हुड्डा शामिल हैं।