फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pickup hits bike, two killed, driver injured

Rohtak News: पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत, चालक घायल

Wed, 17 Jan 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pickup hits bike, two killed, driver injured
महम। महम से सैमाण रोड पर मंगलवार दोपहर एक बजे हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों में एक सैमाण निवासी राजेश (48) व सुनील (32) निवासी भैणी सुरजन शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर एक बजे सुनील अपनी बाइक पर सवार होकर भैणी सुरजन से महम के लिए निकला था। रास्ते में उसे राजेश निवासी सैमाण खड़ा मिला और महम जाने के लिए लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन

जब बाइक पर सवार होकर दोनों महम आ रहे थे तो रवि फार्म हाउस के पास सामने से आ रही पिकअप ने सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवारों व पिकअप चालक को गंभीर चोट लगी। घायलों को महम के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील व राजेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पिकअप चालक को इलाज के लिए रोहतक रेफर कर दिया। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।
विज्ञापन


अविवाहित थे दोनों मृतक

दुर्घटना से दोनों गावों में मातम का माहौल है। मृतक सुनील के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि सुनील अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है जो शादीशुदा है। सुनील अभी अविवाहित था। परिजन शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। लेकिन इसी बीच हुए इस हादसे से सभी सदमे में हैं। दूसरा मृतक राजेश निवासी सैमाण के भाई प्रवेश ने बताया कि राजेश अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और गांव में बिजली की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed