फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   photo state shops closed before starting exam rohtak

परीक्षा से पहले पुलिस ने गिरवाए फोटो स्टेट दुकानों के शटर

Wed, 30 Dec 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 30 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
photo state shops closed before starting exam rohtak
एमडीयू परीक्षा से पहले फोटो स्टेट की दुकानों में बिकने वाली हू-ब-हू प्रश्नों की बुकलेट के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एमडीयू और जाट कॉलेज के पास खुली फोटो स्टेट की दुकानों को बंद करवाया। वहीं अमर उजाला की ओर से से बिकने वाली बुकलेट के खुलासे के बाद सीआईडी भी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


एमडीयू और जाट कॉलेज के पास फोटो स्टेट की दुकानों पर खुलेआम प्रश्नों की हू-ब-हू बुकलेट बेची जा रही थी। इसके एवज में छात्रों से 50 से 500 रुपये तक वसूली की जा रही थी।
विज्ञापन


 इस मामले के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई। मंगलवार सुबह बीए द्वितीय वर्ष हिंदी का पेपर शुरू होने से पहले ही पुलिस दुकानों पर पहुंच गई। इसके बाद सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराया। साथ ही हिदायत दी कि परीक्षा का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस सख्ती के बाद दिनभर दुकानें बंद रही। वहीं पुलिस के साथ-साथ सीआईडी के अधिकारी दिन भर दुकानों के आसपास घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed