{"_id":"698b9c14c4c4f7473a08efb6","slug":"pgims-senior-professor-dr-sukhbirs-research-gets-first-prize-rohtak-news-c-17-roh1020-808550-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआईएमएस के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुखबीर की रिसर्च को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआईएमएस के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुखबीर की रिसर्च को मिला प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के अस्पताल प्रबंधन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुखबीर सिंह को 7 से 8 फरवरी तक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस पर निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने उनको बधाई दी है।
7 से 8 फरवरी को केजीएमयू लखनऊ में 11वीं सेफ एंड सस्टेनेबल हॉस्पिटल सैश की राष्ट्रीय कॉन्फेंस का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान की तरफ से उन्होंने हिस्सा लिया। डॉ. सुखबीर ने बताया कि कॉन्फेंस के दौरान फैकल्टी की श्रेणी में उन्होंने पेपर प्रस्तुत किया जिसका विषय डाइटरी सर्विसेज इन हॉस्पिटल रहा।
डॉ. सुखबीर ने बताया कि इस पेपर में इन हाउस डाइटरी सर्विसेज में 200 मरीजों पर सेटिस्फेक्शन सर्वे करवाया गया। इस सर्वे में बताया कि डाइटरी सर्विसेज में क्या बेहतरीन हो सकता है। वहीं, इस सर्वे के दौरान मरीज से उनके संतुष्टि के अनुभव भी लिए गए।
विज्ञापन
सर्वे के परिणामों से पता चला कि मरीज डाइटरी सर्विसेज से संतुष्ट हैं। कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस पेपर को प्रस्तुत करने का उद्देश्य अस्पतालों में डाइटरी सर्विसेज को बेहतर बनाना है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
निदेशक डॉ. एसके सिंघल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की डाइट बहुत ही अहम हिस्सा होती है। इस प्रकार की रिसर्च से मरीजों की डाइट सुधारने में काफी मदद मिलती है।