फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI students showed enthusiasm in Tiranga Yatra

Rohtak News: तिरंगा यात्रा में पीजीआई के विद्यार्थियों में दिखा जोश

Wed, 13 Aug 2025 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 13 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
PGI students showed enthusiasm in Tiranga Yatra
पीजीआई मेडिकल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व
रोहतक।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा से शहर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक इकाइयों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा अभियान को लेकर हर किसी में जोश है। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भी युवाओं, महिलाओं व नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में सुश्रुत सभागार से मेडिकल मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों, चिकित्सकों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसके सिंघल, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. ध्रुव चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, डीन छात्र कल्याण डॉ. एमजी वशिष्ठ, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, प्राचार्य डॉ. रूप सिंह, प्राचार्य प्रो. सुनीता, डॉ. मंजूनाथ, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. उमेश यादव व डॉ. अजय श्योराण सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्वयंसेवकों ने ली नशामुक्त राष्ट्र बनाने की शपथ

रोहतक।
सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशामुक्ति सेमिनार के दौरान स्वयंसेवकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने नशामुक्त राष्ट्र बनाने की शपथ ली। स्कूल प्राचार्य डॉ. आरके सैनी ने नशे की जगह स्वस्थ आदतें जैसे योग, व्यायाम, अच्छा खान-पान व शिक्षक अध्ययन में रुचि बढ़ाने का संदेश दिया। शिक्षिका सुमन सैनी ने स्वयंसेवकों को बताया कि एक स्वस्थ मनुष्य ही अपने परिवार, समाज और एक उन्नत राष्ट्र का विकास कर सकता है। संवाद

-----------------
छात्र-छात्राओं ने निकाली नशामुक्त भारत रैली

रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने बुधवार के विशेष कार्यक्रम में देश के समग्र विकास के लिए राष्ट्र को नशामुक्त करने की प्रतिज्ञा ली। छात्र-छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल खटकड़, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, धन सिंह, डॉ. आनंद, डॉ. नवीन डांगी व डॉ. नरेंद्र ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

पीजीआई मेडिकल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व

पीजीआई मेडिकल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व

पीजीआई मेडिकल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व

पीजीआई मेडिकल परिसर में तिरंगा यात्रा निकालते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसके सिंघल व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed