फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI contract workers received assurance of a meeting with the Chief Minister.

Rohtak News: पीजीआई के अनुबंधित कर्मियों को सीएम से मुलाकात का मिला आश्वासन

Sun, 14 Dec 2025 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
PGI contract workers received assurance of a meeting with the Chief Minister.
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी एचकेआरएन में शामिल करने की मांग को लेकर तीन माह से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल वे कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन की तरफ से हफ्ते के अंदर सीएम नायब सैनी से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारी हेल्थकेयर एसोसिएशन रोहतक के महासचिव महेश ने बताया कि वीरवार को कुरुक्षेत्र प्रशासन की तरफ से झड़प के बाद रोहतक सिविल लाइन के पास छोड़ दिया गया था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। कर्मचारियों के कपड़े तक भी फाड़ दिए गए थे। महिला कर्मचारियों से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

रोहतक छोड़ने के बाद कर्मचारियों ने दोबारा कुरुक्षेत्र जाने का फैसला किया। वीरवार रात को ही ये कर्मचारी ट्रेन में सवार होकर रोहतक से कुरुक्षेत्र पहुंचे। फिर दोबारा प्रदर्शन के दौरान उठाकर पुलिस लाइन में भूखा-प्यासा रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएम से मिलने तक अनुबंधित कर्मचारियों को ब्रह्मसरोवर के पास ही धरना देने की मंजूरी भी दी गई है। कर्मचारी इससे पहले करनाल में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां समाधान न होने पर कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed