फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Petition by Sahil, a resident of Gopal Colony, seeking reimbursement of expenses dismissed.

Rohtak News: बहन की शादी में दूसरे हलवाई को 1.60 लाख रुपये का भुगतान साबित नहीं

Sat, 14 Mar 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Petition by Sahil, a resident of Gopal Colony, seeking reimbursement of expenses dismissed.
रोहतक। गोपाल कॉलोनी निवासी साहिल को बहन की शादी में कैटरिंग व टेंट मालिक नवीन कुमार के समय पर न आने के कारण 1.60 लाख रुपये खर्च कर दूसरा हलवाई करना पड़ा। ऑनलाइन पेमेंट या रसीद न होने पर जिला उपभोक्ता आयोग ने पहले हलवाई से खर्च मांगने की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

आयोग के मुताबिक, मार्च 2021 में गोपाल कॉलोनी निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि उनकी बहन की 16 फरवरी 2021 को शादी थी। माता दरवाजा के नजदीक टेंट हाउस से टेंट व कैटरिंग की 20 हजार रुपये देकर बुकिंग की थी। कुल 1.95 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने गौड़ कॉलेज स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का 25 हजार का चेक व पीएनबी बाबरा मोहल्ले का 80 हजार रुपये का चेक दिया था। कैटरिंग व टेंट संचालक
नवीन को तीन बजे तक पूरा इंतजाम करना था लेकिन शादी शुरू होने के पांच घंटे बाद भी व्यवस्था नहीं की गई।
साहिल ने बताया कि 1.60 लाख रुपये खर्च कर दूसरा हलवाई करना पड़ा। जिला उपभोक्ता आयोग ने साहिल की अर्जी पर दूसरी पार्टी को नोटिस दिया लेकिन पार्टी पेश नहीं हुई। आयोग ने एकतरफा सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता यह साबित नहीं कर सका कि दूसरे हलवाई को उन्होंने 1.60 लाख रुपये किस माध्यम से दिए। किसी तरह की रसीद व ऑनलाइन पेमेंट के कागजात नहीं दे सका। आयोग ने टेंट मालिक नवीन कुमार से 1.60 लाख रुपये का खर्च दिलाने की अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article