फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People of village Gudhan took big decision in Panchayat in Rohtak, Impersonation, Baba and junkyard banned

Rohtak: पंचायत में गांव गुढ़ान के लोगों ने लिया बड़ा फैसला; बहरूपिया, बाबा व कबाड़ी पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 23 Dec 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

गांव के लोग खासकर युवा रात भर ठीकरी पहरा देंगे। कलानौर पुलिस थाना प्रभारी को सूचित कर गांव की पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस विभाग की ओर से किसी अधिकारी या कर्मचारी के पंचायत में नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोशन प्रकट किया।

विज्ञापन
People of village Gudhan took big decision in Panchayat in Rohtak, Impersonation, Baba and junkyard banned
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कलानौर खंड के गांव गुढ़ान में बीते दिनों हुई लाखों रुपए की नकदी व आभूषणों की चोरी के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस प्रकरण में लगातार पंचायतों का दौर जारी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव में पंचायत में सर्वसम्मति से ठीकरी पहरा देने का फैसला लिया गया है। गांव के लोग खासकर युवा रात भर ठीकरी पहरा देंगे। कलानौर पुलिस थाना प्रभारी को सूचित कर गांव की पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस विभाग की ओर से किसी अधिकारी या कर्मचारी के पंचायत में नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोशन प्रकट किया। इसके बाद थाना प्रभारी देशराज ने मौके पर पंचायत से मुलाकात कर पंचायत के फैसले से लोगों को अवगत कराया। गांव में बहरूपिया, बाबा, कबाड़ी, फडी लगाने वालों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देशराज ने आश्वस्त किया कि गांव का पूरा सहयोग किया जाएगा। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने एवीटी, एससीटी, सीआईए टू टीम गठित किए जाने की जानकारी दी। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करने का भी विश्वास दिलाया।गांव में पुलिस भी गस्त बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed