फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   People of Jhang Colony troubled by contaminated water and sewer overflow

Rohtak News: दूषित पानी और सीवर ओवरफ्लो से झंग कॉलोनी के लोग परेशान

Wed, 17 Jul 2024 04:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
People of Jhang Colony troubled by contaminated water and sewer overflow
16सीटीके26...झंग कॉलोनी में दू​षित पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय में डीसी से मिलने जाती जग
रोहतक। झंग कॉलोनी के लोग पिछले काफी समय से दूषित पानी की समस्या झेल रहे हैं। यहां सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसकी निकासी न होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को इन समस्याओं को लेकर नागरिक मंच स्वास्थ्य ग्रुप व झंग कॉलोनी निवासियों का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अजय कुमार से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं डॉक्टर जगमति सांगवान ने उपायुक्त को बताया कि झंग कॉलोनी में पिछले काफी दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। सीवर ओवरफ्लो होकर बैक मार रहे हैं। इसका मुख्य कारण सफाई का न होना है। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की। उपायुक्त ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. सांगवान ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 19 जुलाई को उनके मंच को आक्रोश धरना करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ. रणबीर दहिया, शक्ति सिंह, शमशेर गिल, ओमप्रकाश कादयान, राजदुलारी, अमित गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed