{"_id":"6101a8978ebc3e587d73b649","slug":"people-are-suffering-due-to-waterlogging-after-rain-rohtak-news-rtk61926677","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद जलभराव से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद जलभराव से लोग बेहाल
विज्ञापन
प्रताप चौक बाजार में जलभराव। अमर उजाला
शहर में बुधवार को हुई बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इस दौरान छोटूराम चौक, हुड्डा कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-एक, भिवानी रोड स्थिति ट्रांसपोर्ट एरिया, किला रोड, जैन जति गली में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। इससे लोेगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के दोपहिया वाहन भी बंद हो गए, जिन्हें वे ढकेलते हुए घर ले गए।
शहर में सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू हुई बारिश पूर्वाह्न 11:10 बजे तक कभी तेज तो कभी मध्यम गति से होती रही। इसकी वजह से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इस दौरान जलभराव से निकलने के प्रयास में तमाम दोपहिया वाहन बंद हो गए, जिन्हें लोग ढकेलने के लिए मजबूर हुए। बारिश के बाद जलभराव होते ही नगर निगम ने सेक्टरों में लगीं पंपों को चालू कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-दो, सेक्टर-तीन व सेक्टर दो-तीन के एरिया के जलभराव से निपटने के लिए दो पंप चलाकर जाट भवन के पास जलनिकासी गई। उधर, प्रताप मोहल्ला, आजाद गढ़, पुलिस लाइन के पास, सेक्टर-दो के एक्सटेंशन, सोनीपत रोड की पुलिया नंबर तीन-चार के पास भी जलभराव रहा।
तीन माह में एक करोड़ से कराई सीवर लाइन की सफाई
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण गर्ग ने बताया कि शहर की सीवर लाइन सफाई के लिए चालू वित्तीय वर्ष में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये आए हैं। तीन माह में एक करोड़ रुपये खर्च करके सीवर की सफाई कराई जा चुकी है। अभी तक जिन क्षेत्रों में सीवर की सफाई की गई हैं, वहां जलनिकासी में दिक्कत की कोई शिकायत नहीं आई है।