{"_id":"6429d2aec4cae6706c00db04","slug":"pavadia-khap-will-honor-the-children-who-bring-gold-medal-rohtak-news-c-17-1-rtk1030-111871-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वर्ण पदक लाने वाले बच्चों को सम्मानित करेगी पावड़िया खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वर्ण पदक लाने वाले बच्चों को सम्मानित करेगी पावड़िया खाप
विज्ञापन
रोहतक। राजेश पौडिया के गांव गंगाना का पार्षद बनने पर पावड़िया खाप के वरिष्ठ प्रधान वेदप्रकाश पावड़िया गांव कन्हेली और राष्ट्रीय युवा प्रधान सुनील पावड़िया सिंहपुरा उनको बधाई देने के लिए उनके गांव पहुंचे। सुनील पावड़िया ने बताया कि पावड़िया खाप मिलकर पावड़िया परिवार को आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक मजबूती प्रदान करेगा। जो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में स्पर्ण पदक लेकर आएंगे। युवा कमेटी उन्हें सम्मानित करेगी और उनका हौसला बढ़ाने का काम करेगी, ताकि भविष्य में अन्य पावड़िया परिवार के बच्चों को भी प्रोत्साहन मिले, जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर होंगे। उनको भी उत्साहित करने के लिए युवा कमेटी उनकी आर्थिक मदद करेगी। साथ ही साथ युवा कमेटी नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का काम करेंगी, क्योंकि आजकल का युवा वर्ग नशे की लत में लिप्त होकर अपना भविष्य खराब कर रहा है। उन्हें इस कुरीति से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वह अपने भविष्य को सही दिशा में ले जा सकें। युवा कमेटी खेल योजना पर काम करेगी ताकि पिछले साल जो बच्चे दस दस गोल्ड मेडल जीतकर लाए हैं, उन्हें प्रोत्साहन मिले और आने वाली पीढ़ी भी नशे से दूर रहे। पावड़िया खाप से जो भी व्यक्ति किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ेगा, पावड़िया खाप उसकी तन, मन और धन से मदद करेगी।
शादी में डीजे न बजाने की अपील
पावड़िया खाप के वरिष्ठ प्रधान वेदप्रकाश पावड़िया ने शादी में डीजे न बजाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डीजे पर बजने वाले अश्लील गानों से हमारे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। यही डीजे कई बार झगड़े का कारण भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि हमें साफ-स्वच्छ समाज का निर्माण करना चाहिए। मौके पर गांव कन्हेली से राजबीर, नरेश, सुधीर, सिंहपुरा से चौधरी चरणसिंह, मुकेश, निशांत, सचिन, आशीष, सिंहपुरा कला से संजय, नवीन, मंजीत, गुल्ली गांव मल्हार से दिनेश, जीतराम, सुंदर, अजीत कोषाध्यक्ष, मनजीत, गांव धौड़ से जयबीर, भीम पहलवान गांव किलालाजफरगढ़ और गांव ठरू से सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।