{"_id":"64c189e5806d0f376f085838","slug":"passengers-upset-due-to-cancellation-of-eight-trains-rohtak-news-c-17-roh1018-209273-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आठ ट्रेन रद्द होने से यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आठ ट्रेन रद्द होने से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
रोहतक। कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के चलते बुधवार को आने जाने वाली आठ ट्रेन रद्द रही। रोहतक से दिल्ली और दिल्ली से रोहतक वाली 2 ट्रेनों को अनियमित किया गया है। इससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को रद्द ट्रेनों की सूचना दिए जाने पर भी कुछ यात्री ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही डटे रहे।
गौरतलब है कि दो साल तक इंतजार करने के बाद पुल का दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ है। रेलवे मुख्यालय की तरफ से ट्रेनों का ब्लाॅकेज न मिलने से पुल का निर्माण अधर में लटका हुआ था। तीन दिन पहले मुख्यालय से मिले ब्लाॅकेज के बाद इस निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। बुधवार को ट्रेन नंबर 14323 नई दिल्ली से रोहतक आने वाली सिर्फ बहादुरगढ़ तक ही जा पाई। 14324 रोहतक से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन सिर्फ बहादुरगढ़ से ही वापस दिल्ली गई। रोहतक से पानीपत जाने वाली ट्रेन नंबर 04983,रोहतक से भिवानी जाने वाली ट्रेन नंबर 04975 भिवानी से रोहतक आने वाली ट्रेन नंबर 04974 रद्द रही। दिल्ली से संगरूर को जाने वाली ट्रेन नंबर 12481 अस्थल बोहर स्टेशन से वापस भेज दिया गया।
आज लगने वाले ढाई घंटे के ब्लॉकेज में यह ट्रेनें रहेगी प्रभावित
वीरवार को भी ढाई घंटे का ब्लाॅकेज रहेगा। इससे चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन नंबर 04983 रोहतक से पानीपत जाने वाली रद्द रहेगी और 04962 पानीपत से रोहतक आने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 04974 भिवानी से रोहतक आने वाली ट्रेन और 04975 रोहतक से भिवानी जाने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गई है।