फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Passengers going to another platform from railway track instead of overbridge

Rohtak News: ओवरब्रिज के बजाय रेलवे ट्रैक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे यात्री

Mon, 18 Nov 2024 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to another platform from railway track instead of overbridge
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज होने के बावजूद एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए यात्री पटरियों का प्रयोग कर रहे है। यहां पर दो फुटओवर ब्रिज होने के बावजूद यात्री इनका प्रयोग नहीं करते हैं। कई बार तो यात्री चलती ट्रेन में भी चढ़ जाते हैं। इस लापरवाही से हादसे होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


18वीं शताब्दी में तैयार रेलवे स्टेशन आज जंक्शन बना हुआ है। यहां गोहाना, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, दिल्ली की ओर गाड़ियों का आवागमन होता है। प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री रोजाना यहां से यात्रा करते हैं। परिवहन की दृष्टि से यह रेलवे स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है, क्योंकि पीजीआईएमएस व कई विश्वविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान होने के चलते काफी मरीजों और विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है।
विज्ञापन

फैंसिंग के लिए पत्र भेजा
रेलवे स्टेशन लाइन पर फैंसिंग लगाकर हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने कुछ समय पहले चीफ इंजीनियर विभाग को पत्र भी लिखा था, लेकिन अभी कोई बजट नहीं आया है। विभाग ने यहां पर फैंसिंग लगाने की अब तक कोई स्वीकृति भी नहीं दी है। अगर विभाग फैंसिंग लगाने की स्वीकृति दे देता है तो इन हादसों को होने से रोका जा सकता है। जीआरपी और रेलवे पुलिस भी लोगों को समझाती है। उन पर जुर्माना भी लगाती है, लेकिन हर रोज ऐसा ही देखा जाता है लोग ऐसे ही रेलवे लाइन पार करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को समझाने के लिए अभियान भी चलाया जाता है। लाइन पर फैंसिंग लगाने के लिए चीफ इंजीनियर विभाग को बोला है। इससे ही अब हादसों को रोका जा सकता है।

रूपचंद मीणा, आरपीएफ, थाना प्रभारी


लाइन पर फैंसिंग लगाने के लिए पहले भी विभाग को बोला जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जो लोग ओवरब्रिज का प्रयोग न करके पटरियों से ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते है। पुलिस उन पर कार्रवाई भी करती है। जुर्माना भी लगाती है।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed