{"_id":"698f94b41a757965a405a37e","slug":"passengers-are-upset-due-to-non-availability-of-passenger-train-to-bhiwani-till-6-pm-rohtak-news-c-17-roh1020-809924-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भिवानी के लिए शाम 6 बजे तक पैसेंजर ट्रेन न होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भिवानी के लिए शाम 6 बजे तक पैसेंजर ट्रेन न होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
28-रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
रोहतक। भिवानी रेलमार्ग पर यात्रियों को अगले 12 दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी। रोहतक रेलवे स्टेशन से इन दिनों शाम छह बजे तक कोई पैसेंजर ट्रेन न होने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
डोभ-भाली कलानौर के मध्य दोहरीकरण कार्य होने से 9 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इस कारण रोहतक से भिवानी की ओर जाने वाली तीन ट्रेनें न चलने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
भिवानी की ओर से सुबह 6:10 बजे दिल्ली-भिवानी पैसेंजर, शाम 3:55 बजे रोहतक-भिवानी पैसेंजर व शाम 6:00 बजे रोहतक-भिवानी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। शाम 7:56 बजे केवल नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर का संचालन हो रहा है लेकिन यह भी 30 मिनट से एक घंटे तक लेट रहती है।
विज्ञापन
स्टेशन पर दोपहर 12 बजे यात्री स्टेशन पर इंतजार करते दिखाई दिए। हालांकि, इस समय भी भिवानी के लिए कोई ट्रेन नहीं है। यात्री मनोज व शीला ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाले अधिकतर यात्री रोहतक स्टेशन पर उतरकर बसों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। संवाद