फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Partner friends killed the hotel owner for not returning 30 lakhs, arrested

Rohtak News: साझीदार दोस्तों ने ही 30 लाख न लौटाने पर की थी होटल संचालक की हत्या, काबू

Wed, 13 Aug 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Partner friends killed the hotel owner for not returning 30 lakhs, arrested
सुमित हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। होटल संचालक सुमित उर्फ शुभम की हत्या उसके साझीदार दोस्तों ने ही 30 लाख रुपये न लौटाने पर की थी। सीआईए पुलिस ने साहिल मलिक उर्फ चीकू व रौनक राणा को गिरफ्तार कर बताया कि अस्पताल लेकर जाने पर सुमित की मौत का पता लगते ही वे भाग गए थे। पुलिस ने इन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं।
सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि 26 जुलाई की रात सुमित की हत्या में कारोर निवासी साहिल मलिक उर्फ चीकू और इसकी साजिश में पाकस्मा निवासी रौनक राणा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही सुमित के दोस्त हैं। घटना में कुल पांच दोस्त शामिल थे। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

इनमें से साहिल मलिक समेत तीन पर पीट-पीटकर मार डालने और रौनक राणा व विशाल ग्रेवाल पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। दलित होने के नाते इनके ऊपर एससी-एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि सुमित उनके बचपन का दोस्त था। उसके ऊपर कई लाख का कर्ज था। इसे उतारने के साथ पुराना आईटीआई मैदान के पास 30 लाख रुपये खर्च करके साझे में होटल खोला। इसका संचालन सुमित ही कर रहा था।
होटल में कमाई होने पर भी वह पैसे नहीं दे रहा था। इसी पर बातचीत के लिए 26 जुलाई को उसे बुलाया था। नशा करके लेनदेन की बात चालू हुई। फिर सुमित को डंडों से जमकर पीटा गया। हालत बिगड़ने पर रौनक और विशाल ग्रेवाल के साथ उसे थार से मान अस्पताल ले गए।
इमर्जेंसी के डॉक्टरों को बताया कि सड़क किनारे घायल मिला था। जैसे ही इन्हें मौत होने का पता लगा, वे सड़क किनारे सुमित के पड़े सामान को उठा लाने का हवाला देकर भाग निकले। सिंहपुरा खुर्द निवासी सुमित के चाचा अजमेर सिंह ने आर्य नगर थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई थी। उन्होंने एफआईआर में बताया था कि उनके भाई की मौत हो चुकी है। भाभी नीलम अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ तीन साल से कैलाश कॉलोनी में किराये पर रहती हैं। भतीजे सुमित को उसके दोस्तों ने फोन करके बुलाया और फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

होटल संचालक की हत्या उसके पांच दोस्तों ने ही लेनदेन के विवाद में की थी। दो आरोपी रौनक व साहिल अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिए हैं। विशाल ग्रेवाल सहित तीन की अभी तलाश है। दलित की हत्या के कारण एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।

- इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर

सुमित हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद

सुमित हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed