फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Participants learned the importance of effective resume writing

Rohtak News: प्रतिभागियों ने जाना प्रभावी रिज्यूम राइटिंग का महत्व

Sat, 02 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Participants learned the importance of effective resume writing
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग में लाइफ मंत्रास फॉर एक्सीलेंस तथा रिज्यूम कम ई-प्रोफाइल बिल्डिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से अमृत काल विमर्श विकसित भारत @ 2047 के तहत यह कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह ने कार्यशाला के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया व कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। प्रो. नसीब सिंह गिल ने कहा कि विद्यार्थी प्रोफेशनल स्किल्स डेवलप करे। कारपोरेट की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करें। टेक्नोक्रेट एंड एन्ट्रोप्रियनर अंशुल रूहिल, एमआईटी प्रोफेसर अश्विन गोपीनाथ तथा इमसॉर के प्राध्यापक डा. सौरभकांत ने बतौर रिसोर्स पर्सन कार्यशाला में शिरकत की। अंशुल रूहिल ने प्रोफेशनल स्किल्स बारे विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर कॅरिअर निर्माण के लिए विद्यार्थी इंडस्ट्री की डिमांड के अनुरूप अपने कौशल में अभिवृद्धि करें।
विज्ञापन

डाॅ. अश्विन गोपीनाथ व डाॅ. सौरभकांत ने भी विद्यार्थियों को साॅफ्ट स्किल्स तथा लाइफ स्किल्स में महारत हासिल करने के लिए प्रेरित किया व प्रभावी रिज्यूम राइटिंग की महता से अगवत कराया। उन्होंने लाइफ में सफलता का मूलमंत्र विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक डाॅ. सुखविंद्र सिंह देवड़ा ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। आयोजन सहयोग विद्यार्थी साहिल व रोहित ने दिया। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed