फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parshuram, the sixth incarnation of Lord Vishnu: Dr. Parmanand Maharaj

परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार : डॉ. परमानंद महाराज

Mon, 13 May 2024 05:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Parshuram, the sixth incarnation of Lord Vishnu: Dr. Parmanand Maharaj
रोहतक। सेक्टर दो स्थित भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति की ओर से आश्रम परिसर में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें भगवान परशुराम सेवा संघ का सहयोग रहा। सुबह हवन यज्ञ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलित करने के उपरांत डॉ. ममता शर्मा व उर्वशी शर्मा ने गणेश वंदन किया।
विज्ञापन

कालीदास महाराज ने कहा परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के विद्वान हैं। भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के आदर्श नहीं हैं। वे संपूर्ण हिंदू समाज के हैं और वे चिरंजीवी हैं। महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद महाराज ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। महर्षि वेदव्यास, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में उनकी गिनती होती है, जिन्हें कलियुग तक अमर माना जाता है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। पुराण में उल्लेख है कि इस दिन युगादि तिथियों की गणना होती है। अंत में संस्था के प्रधान एडवोकेट ललित कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान हरिकिशन भारद्वाज, उपप्रधान ओमकार पाराशर, महासचिव डॉ. कपिल कौशिक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. कपिल कौशिक, ओमप्रकाश भारद्वाज, डॉ रामेश्वर शर्मा, बीएस कौशिक, महेंद्र शर्मा, समेराम शर्मा, आजाद अत्री, रामकरण अत्री, डॉ. आरपी शर्मा, श्रीभगवान वशिष्ठ, श्रीभगवान कौशिक, सतनारायण कौशिक, रणधीर भारद्वाज, नफे सिंह आदि मौजूद रहे।




भगवान परशुराम सबके हैं : जयहिंद

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद रविवार को रोहतक के सेक्टर 2 में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे और भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। जयहिंद ने कहा कि भगवान परशुराम सबके और न्याय के देवता हैं। आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ-साथ पहरावर में 121 फीट भगवान परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed