फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Parents did not go to PTM in support of students protesting against bond policy

बॉन्ड पॉलिसी: विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में पीटीएम में नहीं आए अभिभावक, दिखाई एकजुटता

Tue, 13 Dec 2022 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:31 PM IST
सार

पीटीएम में आठ अभिभावक शामिल हुए। उनमें भी छह एनआरआई रहे। पीजीआई में 16 से कक्षाएं शुरू होंगी। अमर उजाला से हुई बातचीत में अभिभावकों के साथ आए कुछ विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Parents did not go to PTM in support of students protesting against bond policy
विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पीजीआईएमएस में नये सत्र की पढ़ाई 16 दिसंबर से शुरू हो रही है। कक्षाओं के शुरू होने से पहले ही पीजीआई प्रशासन ने मंगलवार को नये सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों के अभिभावकों की मीटिंग बुलाई थी। लेकिन बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में ज्यादातर अभिभावक नहीं पहुंचे। पीटीएम में सिर्फ आठ अभिभावक ही शामिल हुए। उनमें भी छह एनआरआई थे। अमर उजाला से हुई बातचीत में अभिभावकों के साथ आए कुछ विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पीजीआई के लेक्चर थियेटर में मंगलवार को पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) बुलाई गई। जिसमें एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया गया। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति समेत पीजीआई के अधिकारियों ने पीटीएम में पहुंचे चंद अभिभावकों से बातचीत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्हें 16 दिसंबर से कक्षाएं शुरू होने की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कक्षा में आने की अपील की। उन्होंने बताया कि दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास खाली करा लिए गए हैं। इन्हें छात्रावास में जगह दी जाएगी। साथ ही वार्डन के संपर्क नंबर विद्यार्थियों को देते हुए हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर बात करने के लिए कहा गया है। 

आए हुए अभिभावकों ने बॉन्ड पॉलिसी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस के विद्यार्थियों के कारण अपने बच्चों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनशन कर रहे विद्यार्थी उनके बच्चों को परेशान कर सकते हैं।


इस पर प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने का आश्वासन देते हुए कक्षा में भेजने की अपील की। शिक्षकों की मानें तो पीटीएम से अभिभावकों ने दूरी बनाए रखी। इसके चलते आठ ही अभिभावक पीटीएम में शामिल हुए। 

नए विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे आंदोलनकारी, नहीं मिला प्रवेश  
लेक्चर थियेटर वन में आयोजित पीटीएम में पहुंचे विद्यार्थियों व अभिभावकों से मिलने मंगलवार को आंदोलनकारी विद्यार्थी एमएस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसके चलते हाथों में चार्ट थामे विद्यार्थियों ने वहीं नारेबाजी करते हुए बॉन्ड पॉलिसी का विरोध किया। यहां करीब दो घंटे विद्यार्थी नारेबाजी करते रहे। बाद में सभी अनशनस्थल पर लौट गए। विद्यार्थियों ने कहा कि अभिभावक भी हमारे साथ हैं, इसलिए पीटीएम का बहिष्कार करते हुए आठ ही अभिभावक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed