फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panipat's youth kidnapped from PGI by becoming a policeman

पुलिसकर्मी बनकर पीजीआई से पानीपत के युवक का किया अपहरण

Fri, 16 Jul 2021 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Panipat's youth kidnapped from PGI by becoming a policeman
पीजीआई में 10 जुलाई की दोपहर में पुलिसकर्मी बनकर आए तीन युवकों ने पानीपत के युवक का अपहरण कर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसे पानीपत ले जाकर जमकर पीटा। साथ ही उसके मुंह पर पेशाब करने के साथ ही उन्होंने उसे बाल काट कर वापस रोहतक के पुराने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया। युवक पीजीआई में अपने बुजुर्ग नाना का उपचार कराने गया था। पीड़ित की मां की ओर से पीजीआईएमएस थाने में अपहरण, बंधक बनाकर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पानीपत के नरायणा गांव की एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सात माह से अपने नाना के घर रोहतक में रह रहा है। 10 जुलाई को वह अपने नाना को उपचार के लिए पीजीआई लेकर आया था। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे डॉक्टर ने उसके बेटे को ट्रॉमा सेंटर में ब्लड की जांच करवाने व ऑपरेशन के लिए दवाई लेने के लिए भेज दिया। आरोप है कि जब बेटा ट्रॉमा सेंटर के गेट की तरफ जा रहा था तो मोड़ पर कार में तीन युवक आए और अपने को पुलिसकर्मी बताकर उसके बेटे का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे पानीपत में एक कोठी में ले गए। वहां पर नरायणा गांव के एक युवक को वीडियो कॉल की। वहीं, दूसरी तरफ से नरायणा के युवक ने कपड़े उतारकर युवक की पिटाई करने को कहा। इस दौरान उन्होंने उसकी पिटाई करने के साथ ही मुंह पर पेशाब भी किया। साथ ही एक दो नाली बंदूक उसे थमा कर फोटो खींचे। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए। इस पर अदालत में बयान बदलने की बात लिखवाई। इसके बाद उसके बेटे को रोहतक लेकर आने लगे। रास्ते में गोहाना के पास आरोपियों ने गाड़ी के अंदर ही उसके बेटे के सिर के बाल काट दिए। बाद में बेटे को पुराने बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गए। युवक की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे से 5 हजार रुपये की नकदी व नाना के उपचार के कागजात भी छीन लिए। वह पीजीआईएमएस थाने में कार्रवाई के लिए गए, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। पुलिस ने पानीपत के नरायणा गांव निवासी सुलेंद्र व राजेश सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीजीआईएमएस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप बेबुनियाद है। वीरवार को ही शिकायत मिली, तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed