Haryana: टैब पर 702 असाइनमेंट तैयार कर पानीपत की बरखा ने प्रदेश में अव्वल, कैथल की छात्रा छठे स्थान पर
शिक्षा विभाग के ई-अधिगम के तहत टैब पर सबसे ज्यादा काम करने और असाइनमेंट तैयार करने में पानीपत की बेटियों ने बाजी मारी हैं। टॉप-10 में जिले की कक्षा 12वीं की छह छात्राएं और तीन छात्र शामिल हैं, जबकि कैथल जिले की एक छात्रा ने छठा स्थान हासिल किया है।
विस्तार
शिक्षा हो या कोई अन्य क्षेत्र, मौका मिलने पर जज्बे और जुनून से बेटियों ने अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में शिक्षा विभाग के ई-अधिगम के तहत टैब पर सबसे ज्यादा काम करने और असाइनमेंट तैयार करने में पानीपत की बेटियों ने बाजी मारी हैं। प्रदेश में टॉप-10 विद्यार्थियों में सात लड़कियां हैं। इसमें सबसे ज्यादा 702 असाइनमेंट तैयार कर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी की 12वीं की छात्रा बरखा प्रदेश में टॉप रही है। टॉप-10 में जिले की कक्षा 12वीं की छह छात्राएं और तीन छात्र शामिल हैं, जबकि कैथल जिले की एक छात्रा ने छठा स्थान हासिल किया है।
सबसे ज्यादा 2369 असाइनमेंट देकर प्रदेश में पहला स्थान पा चुके हैं पीजीटी शिक्षक कर्मवीर
जिला गणित विशेषज्ञ देवेंद्र दत्त ने बताया कि विशेष बात यह है कि टॉप-10 में शामिल सभी नौ विद्यार्थी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी में 12वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, इसी स्कूल के दो शिक्षकों ने भी टॉप-10 सूची में जगह बनाई हैं। इनमें पीजीटी शिक्षक कर्मवीर और राजेश कुमार शामिल हैं। कर्मवीर ने 5535 मिनट टैब का प्रयोग और 2369 असाइनमेंट तैयार कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उक्त शिक्षकों की प्रेरणा व मार्गदर्शन से राजा खेड़ी स्कूल के नौ विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाया है।
टॉप-10 विद्यार्थी (टैब पर सबसे ज्यादा असाइनमेंट),
जिला विद्यार्थी कक्षा स्कूल कुल असाइनमेंट
पानीपत बरखा 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 702
पानीपत धीरज 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 464
पानीपत उज्ज्वल 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 454
पानीपत विनीत 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 434
पानीपत मुस्कान 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 364
कैथल मुस्कान 10वीं रावमावि लदाना चाकू 358
पानीपत अशाका 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 326
पानीपत रोहित धीमान 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 319
पानीपत खुशी 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 292
पानीपत पायल 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 239
टॉप-10 शिक्षक (टैब का सबसे ज्यादा प्रयोग)
जिला शिक्षक स्कूल कुल मिनट
पानीपत कर्मवीर रामॉसवमावि राजाखेड़ी 5535
झज्जर उषा रावमावि असौधा 4405
झज्जर मीनाक्षी हुड्डा रावमावि कानोंदा 4200
कैथल रश्मि रावमावि सीमला 3275
कुरूक्षेत्र बलविंद्र कौर रावमावि खरिंडवा 2855
फतेहाबाद अनिल गौतम रावमावि इंदाछोई 2795
नूह विपिन कुमार रावमावि सुबासेड़ी 2690
पानीपत राजेश कुमार रामॉसवमावि राजाखेड़ी 2590
चरखीदादरी सुनील कुमार रावमावि बधरा 1945
गुरूग्राम ओमबीर यादव राकवमावि जैकबपुरा 1890
टॉप-10 शिक्षक (टैब पर सबसे ज्यादा असाइनमेंट)
जिला शिक्षक स्कूल कुल असाइनमेंट
पानीपत कर्मवीर रामॉसवमावि राजाखेड़ी 2369
झज्जर मीनाक्षी हुड्डा रावमावि कानोंदा 680
झज्जर उषा रावमावि असौधा 627
कैथल रश्मि रावमावि सीमला 485
पानीपत राजेश कुमार रामासवमावि राजाखेड़ी 306
कुरूक्षेत्र बलविंद कौर रावमावि खरिंडवा 257
पलवल सीमा कुमारी रावमावि भुलवाना 256
फतेहाबाद अनिल गौतम रावमावि इंदाछोई 253
नूहं विपिन कुमार रावमावि सुबासेड़ी 246
नूहं नवीन कुमार रावमावि सुबासेड़ी 241
टॉप-10 विद्यार्थी (टैब का सबसे ज्यादा प्रयोग)
जिला विद्यार्थी कक्षा स्कूल कुल मिनट
रोहतक साहिल 10वीं रावमावि चिड़ी 7297
रोहतक मंजीत 10वीं रावमावि चिड़ी 5891
पानीपत उज्ज्वल 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 3996
पानीपत नीशु मान 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 3966
सोनीपत मिंकू 10वीं रावमावि कोहला 3376
फतेहाबाद इंद्रा 10वीं रावमावि रत्ता खेड़ा 2677
पलवल प्रियंका 12वीं रावमावि कोंदल 2587
पानीपत बरखा 12वीं रामासवमावि राजाखेड़ी 2562
फतेहाबाद रितू 12वीं रावमावि सेखपुर धड़ोली 2488
सिरसा प्रियंका 10वीं रावमावि शाहपुरिया 2480
जिला अधिकारी के अनुसार
ई-अधिगम के तहत टैब का सबसे ज्यादा प्रयोग व असाइनमेंट बनाने में गत सप्ताह के परिणाम में पानीपत जिले के दो शिक्षकों व नौ विद्यार्थियों ने प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाई है। ऐसे शिक्षकों व विद्यार्थियों के मेहनत के कारण जिले का परीक्षा स्तर में भी काफी सुधार आ चुका है। आशा हैं भविष्य में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। - कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।