फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pandit Nekiram Sharma College is the first of the district and the second most preferred college of the state

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज जिले का पहला व प्रदेश का दूसरा सबसे पंसदीदा महाविद्यालय

Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nekiram Sharma College is the first of the district and the second most preferred college of the state
प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जोरों पर है। आवेदन की अंतिम तिथि की पूर्व संध्या (बुधवार शाम चार बजे) तक 106821 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कराया। इनमें से 16383 आवेदनों के साथ राजकीय महाविद्यालय हिसार प्रदेश के विद्यार्थियों का पहला व पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज 13587 आवेदनों के साथ दूसरा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला कॉलेज बना हुआ है। जिले में ये कॉलेज पहले नंबर पर हैं। रोहतक का जाट कॉलेज 7141 आवेदनों के साथ प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों की सूची में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश लेने का जोश साफ नजर आ रहा है। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत बुधवार को शाम करीब चार बजे तक 106821 विद्यार्थियों को आवेदन कराना भी यही दर्शा रहा है। डीएचई की ओर से महामारी के कारण दाखिला प्रक्रिया को छोटा करते हुए विद्यार्थियों को इस बार केवल 16 से 26 अगस्त तक 10 दिन का ही समय दिया है। इसके बावजूद अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। यही नहीं, 133931 विद्यार्थी अपना पंजीकरण भी करवा चुके हैं। वीरवार की देर रात अंतिम तिथि संपन्न होने तक ये सभी आवेदन भरे जाने की उम्मीद है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया मुश्किल होती जा रही है। विद्यार्थियों को एक-एक अंक से दाखिला लेने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

329 कॉलेजों में 5605 ने किया आवेदन
प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए 329 कॉलेज हैं। इनमें बुधवार शाम चार बजे तक 5605 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जबकि 7802 ने पंजीकरण कराया। कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच के लिए तैनात स्टाफ ने 16463 आवेदनों की जांच का काम पूरा किया। इसके अलावा प्रदेश के 16008 उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच बकाया है। डीएचई के पास आए आवेदनों में से 1077 पर आपत्तियां लगी हैं। इनमें से 239 की आपत्तियां समाप्त भी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के हिसाब से प्रदेश के टॉप टेन कॉलेज
प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों की सूची में आवेदन के हिसाब से राजकीय महाविद्यालय हिसार पहले नंबर पर है। इसके बाद रोहतक का पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज दूसरे, हिसार का दयानंद कॉलेज तीसरे, गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज गुरुग्राम चौथे, राजकीय महाविद्यालय भिवानी पांचवें, राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद छठे, जाट कॉलेज रोहतक सातवें, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 गुरुग्राम आठवें, छाजूराम मेमोरियल जाट कॉलेज हिसार नौवें व राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 गुरुग्राम 10वें नंबर पर है।

विद्यार्थियों का सबसे पंसदीदा कॉलेज कैंपस है। पिछले दो वर्षों से यहां सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पिछले वर्ष करीब 17 हजार आवेदनों के साथ कॉलेज पहले स्थान पर था। इस बार यह आंकड़ा पार होने की उम्मीद है। कॉलेज का बेहतर माहौल, शिक्षक व अन्य सुुविधाओं के चलते विद्यार्थी यहां सबसे पहले अध्ययन करना पसंद करते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं।
- पूनम मलिक, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed