फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pandit Nekiram Sharma College became the first choice of the students of the state

Rohtak News: प्रदेश के विद्यार्थियों की पहली पसंद बना पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज

Fri, 30 Jun 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nekiram Sharma College became the first choice of the students of the state
रोहतक।
विज्ञापन

प्रदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर(एनआरएसजीसी) महाविद्यालय युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। नए सत्र की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत उच्च शिक्षा विभाग को प्राप्त आवेदनों के आंकड़ें यही बयां कर रहे हैं।
वीरवार शाम साढ़े चार बजे तक विभाग को कुल 94,614 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9035 विद्यार्थियों ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने की प्राथमिकता दर्शाई है। नेकीराम कॉलेज प्रदेश के 345 कॉलेजों की सूची में पहले नंबर पर बना हुआ है। हिसार का राजकीय महाविद्यालय इस बार 7523 आवेदनों के साथ दूसरे स्थान पर है। टॉप टेन सूची में रोहतक जिले का जाट कॉलेज व राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय भी शामिल है। जाट कॉलेज 8वें और महिला कॉलेज 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन

टॉप टेन सूची में रोहतक और गुरुग्राम के तीन-तीन कॉलेज
उच्च शिक्षा विभाग को प्राप्त आवेदनों के अनुसार प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों की सूची सामने आई है। इस सूची में रोहतक व गुरुग्राम जिले के तीन-तीन महाविद्यालय हैं। इसमें रोहतक का पंडित नेकीराम कॉलेज, जाट कॉलेज व राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय व गुरुग्राम का द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर नौ व राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 शामिल है। इसके अलावा हिसार का राजकीय महाविद्यालय व दयानंद कॉलेज, फरीदाबाद का राजकीय महाविद्यालय व करनाल का राजकीय महाविद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें...क्यों है नेकीराम कॉलेज पहली पंसद
देश की आजादी से पहले वर्ष 1927 में शुरू हुए पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद की कुछ खास वजह हैं। इसमें पहला कॉलेज में 11 विषय में ऑनर्स की सुविधा है। इसके अलावा शिक्षा, अनुशासन, मूलभूत ढांचा, पर्याप्त योग्य स्टाफ, खेल सुविधाएं मुख्य हैं। एमडीयू का यूनिवर्सिटी कॉलेज रहे इस शिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु समेत अनेक नेता, सैन्य अधिकारी, सिविल सेवा अधिकारी, खिलाड़ी और कर्मचारी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।


देश के सबसे पुराने कॉलेज का शैक्षणिक माहौल, विद्यार्थियों के लिए खेल, हास्टल व अन्य सुविधाएं इसे प्रदेश में अव्वल बनाए हुए हैं। प्रदेश के विद्यार्थी यहां शिक्षा प्राप्त करने के लिए पहली प्राथमिकता रखते हैं। इसीलिए आवेदन प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक आवेदन कॉलेज को प्राप्त हो रहे हैं। यह विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ के लिए गर्व की बात है।
मेजर डॉ. दिनेश सहारण, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।


आवेदनों के हिसाब से प्रदेश के टॉप टेन कॉलेजों की सूची
कॉलेज आवेदक
पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज, रोहतक 9035
राजकीय महाविद्यालय, हिसार 7423
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम 6866
राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर नौ गुरुग्राम 6408
राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद 6434
दयानंद कॉलेज, हिसार 5504
राजकीय महाविद्यालय, करनाल 4961
जाट कॉलेज, रोहतक 4946
जीसी महाविद्यालय, सेक्टर 14 ग्रुरुग्राम 4460
राजकीय महाविद्यालय, रोहतक 4371
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed