फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pandit Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Human Philosophy: Surendra Pal

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के पुरोधा थे : सुरेंद्र पाल

Fri, 13 Feb 2026 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Human Philosophy: Surendra Pal
11-रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स ​स्थित वैदिक भक्ति आश्रम में समर्पण न्यास की ओर से आयोजित संगो​ष्ठ
रोहतक। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के पुरोधा थे। उनका मानना था कि विकास केवल भौतिक साधनों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि मानव के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का संतुलित विकास ही सच्ची प्रगति है।
विज्ञापन

एकात्म मानववाद सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर बल देता है। ये बातें बतौर मुख्य वक्ता समर्पण न्यास के प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल ने वैदिक भक्ति आश्रम में संगोष्ठी के दौरान कहीं।
विज्ञापन

हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित वैदिक भक्ति आश्रम में समर्पण न्यास की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व समर्पण न्यास के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, समर्पण न्यास के महासचिव अजय बंसल, अध्यक्ष डॉ. आरके चौधरी उपस्थित रहे। आरके चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यास के महासचिव अजय बंसल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन को आधार बनाकर ऐसा दर्शन दिया जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक जीवंत इकाई के रूप में देखा गया।

ज्ञानचंद गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का अनुसरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महापौर रामअवतार वाल्मीकि, सन्नी शर्मा, सौरव, शंकर गर्ग, नितिन जैन, रितेश गोयल, देवेंद्र गोयल, ऋषभ कुमार, शुभम व मनीष ठकराल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed