फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Panchayat of 24 villages of Hooda Khap held in Kiloi village of Rohtak

किलोई प्रकरण: कार्रवाई के लिए गांवों में आए पुलिसकर्मी तो बनाएंगे बंधक, हुड्डा खाप की पंचायत में लिया फैसला

Thu, 11 Nov 2021 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

किलोई में गुरुवार को हुड्डा खाप के 24 गांवों की पंचायत हुई। गांव वासियों ने युवकों पर दर्ज पर्चा रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन
Panchayat of 24 villages of Hooda Khap held in Kiloi village of Rohtak
पंचायत में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई मंदिर प्रकरण में गांव वासियों ने युवकों पर दर्ज पर्चा रद्द करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा न हुआ तो कार्रवाई के लिए गांवों में आने वाले पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को गांव किलोई ही पंचायती चौपाल में हुई हुड्डा खाप के 24 गांवों की पंचायत में लिया गया। पंचायत में सभी गांवों के तीन-चार प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में किलोई के निवासी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


गांव किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में पिछले दिनों किसानों और स्थानीय वासियों द्वारा भाजपा नेताओं को कई घंटे तक बंधक बनाने का विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में करीब दो सौ लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। इसी मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। वक्ताओं ने कहा कि सारी गलती भाजपा नेताओं की थी।
विज्ञापन


वह जल चढ़ाने के नाम पर आए और राजनीतिक कार्यक्रम करने लगे।गांव वालों ने किसी को नहीं रोका, पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर और अन्य भाजपा नेता अपनी मर्जी से अंदर बैठे रहे। इस दौरान किसी के साथ कोई कहा-सुनी नहीं हुई, कोई हाथा-पाई नहीं हुई तो फिर पर्चा किस बात का दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और एसपी उदय सिंह मीणा व अन्य जिलों के एसपी ने आश्वासन दिया था कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन फिर भी गांव के युवकों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया गया है। पंचायत में इस मुद्दे पर पानीपत और सोनीपत रोड जाम करने के भी सुझाव आए। आखिर में फैसले के बाद हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा ने घोषणा की कि एक दस सदस्यीय कमेटी डीसी से मिल कर पर्चा रद्द करवाने की मांग करेगी। अगर ऐसा न हुआ तो कार्रवाई के लिए गांवों में आने वाले पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया जाएगा। डीसी से मीटिंग के बाद दोबारा पंचायत होगी, जिसमें दूसरी खाप भी शामिल होंगी।

दम है तो गांवों में घुस कर दिखाएं शर्मा
पंचायत में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के खिलाफ खासा रोष नजर आया, वक्ताओं ने ईंट से ईंट बजा देने तक की बात कह दी। पंचायत में डॉ. शर्मा को चुनौती दी गई कि अगर उनमें हिम्मत है तो हुड्डा खाप के किसी भी गांव में घुस कर दिखाएं।

भाजपा के बहकावे में न आएं, भाईचारा बनाएं
पंचायत में एक और प्रस्ताव भी पास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता जानबूझ कर माहौल खराब करने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ये कुछ भी बोलें, हमें इनके बहकावे में नहीं आना है। किसी भी हाल में भाईचारा नहीं बिगड़ना चाहिए। न ही किसान आंदोलन पर असर पड़ना चाहिए।

मंदिर प्रबंधक बोले, गुमराह किया
किलोई के प्राचीन शिव मंदिर के प्रबंधक और पुजारी ने कहा कि उन्हें गुमराह किया गया। उनसे कहा गया था कि भाजपा नेता सिर्फ जलाभिषेक करने आए हैं। लेकिन वह राजनीतिक कार्यक्रम करने लगे, स्क्रीन लगा दी। पंचायत में बताया गया कि मंदिर प्रबंधक ने यह बात मौके पर ही सतीश नांदल के मुंह पर कही थी।

भाजपाई भी पहुंचा पंचायत में
पंचायत में किलोई निवासी भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचा। उसने कहा कि मैं मौके पर तो था, लेकिन भाजपा नेताओं को यहां बुलाने में रुडकी निवासी एक व्यक्ति का हाथ था। उसने सफाई दी कि भाजपा या पूर्वमंत्री के कहने पर गांव वासियों पर पर्चा नहीं हुआ है। तो लोगों ने उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी ले, पूरी पार्टी की नहीं। भाजपा नेताओं के कहने पर ही पर्चा हुआ है।

एसपी मीणा ने दिया आश्वासन
शाम को हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा की अगुवाई में दस सदस्यीय कमेटी के सदस्य डीसी कैप्ट्न मनोज कुमार से मिलने पहुंचे। उपायुक्त मौजूद नहीं थे तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा से मुलाकात की। ओम प्रकाश हुड्डा ने बताया कि एसपी मीणा ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में जो केस दर्ज हुआ है उसमें किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस भी गांवों में नहीं जाएगी। अगर कहीं ऐसा होता है तो गांववासी उन्हें सूचित कर सकते हैं।

यह है पूरा प्रकरण
पांच नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से कार्यक्रम लाइव देखने के लिए पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर और जिले की पूरी लीडरशिप किलोई के प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। सूचना मिलते ही गांववासी बाहर इकट्ठे हो गए। उनका कहना था कि किसान आंदोलन के बीच भाजपाइयों को गांव में नहीं आना चाहिए था। ग्रोवर माफी मांगें और यह कहें कि आंदोलन तक नहीं आएंगे। दोनों पक्ष अड़े रहे, पुलिस ने घेराबंदी कर ली, भाजपाई अंदर और गांववासी बाहर। तनाव बढ़ा तो कई जिलों की पुलिस, अर्धसैनिक बल बुलाए गए। आखिर शाम पांच बजे के बाद ग्रोवर ने हाथ जोड़े तो सब बाहर निकले। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया था। अगले दिन भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका। इस दौरान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने बयान दिया कि जो ग्रोवर की तरफ आंख दिखाएगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे। जो हाथ उठाएगा, उसका हाथ हाट लेंगे। इससे विवाद बढ़ गया। सात नवंबर को मकड़ौली टोल पर किसान संगठनों की बैठक में गुरनाम सिंह चढूनी की मौजूदगी के बीच इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। 8 नवंबर को चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान राजू मकड़ौली ने सांसद शर्मा और अन्यों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed