फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Paddy in agricultural markets gets soaked

Rohtak News: बारिश से मंडियों में भीगा धान, नहीं हो पाई खरीद

Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Paddy in agricultural markets gets soaked
32 नई अनाज मंडी में बारिश के बाद भीगें धान के बैग व पास में ढकी ढेरियां। संवाद
रोहतक। जिले में वीरवार को मौसम बदलने के बाद हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर खराब मौसम रहने के कारण मंडियों में पड़ा धान भीग गया। इससे धान में नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिसे सुखाने में किसानों को कई दिन लगेंगे। इसके साथ ही खरीद भी बाधित रही।
विज्ञापन


किसानों और आढ़तियों ने धान की ढेरियों को तिरपाल से ढककर बचाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ ढेरियां बिना तिरपाल के भी भीगती नजर आईं। मंडी में फिलहाल 13,359 क्विंटल धान बिकने के लिए पड़ा है। अब तक मंडी में कुल 59,158 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 45,799 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। अब तक मंडी में 1,079 गेट पास जारी किए गए हैं। खरीदे गए धान में से 56 फीसदी का उठान भी हो चुका है। शेष धान मंडी में ही पड़ा है, जिसके कारण किसानों को शेड के बाहर भी धान उतारना पड़ रहा है। मंडी परिसर में शेड के बाहर पड़े बैग भी बारिश से भीग गए।
विज्ञापन


बालंद के किसान रोहित ने बताया कि सुबह बूंदाबांदी हुई थी। दोपहर करीब दो बजे हुई बारिश से उनका धान भीग गया। अब उन्हें धान को फिर से कई दिन सुखाना पड़ेगा। इससे धान की बिक्री में और देरी होगी। नमी बढ़ने से धान की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश ने कहा कि सभी आढ़तियों को किसानों की फसल को भीगने से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। आढ़ती किसानों के हित में लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतर धान को बचा लिया गया है और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

बारिश से गिरा साढ़े चार डिग्री तापमान, बढ़ी ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। जिले में वीरवार को दिनभर मौसम खराब रहा और रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह बूंदाबांदी से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। इसके कारण अधिकतम तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड भी बढ़ गई। जिले में औसतन 2.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण जिले में ठंड बढ़ गई। दिन में लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान में इस गिरावट से दिनभर ठिठुरन महसूस की गई।


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी जिले में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। वीरवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 165 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

32 नई अनाज मंडी में बारिश के बाद भीगें धान के बैग व पास में ढकी ढेरियां। संवाद

32 नई अनाज मंडी में बारिश के बाद भीगें धान के बैग व पास में ढकी ढेरियां। संवाद

32 नई अनाज मंडी में बारिश के बाद भीगें धान के बैग व पास में ढकी ढेरियां। संवाद

32 नई अनाज मंडी में बारिश के बाद भीगें धान के बैग व पास में ढकी ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed