फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outstanding players will be honored every year in sports festival in MDU

Rohtak News: एमडीयू में हर वर्ष खेल उत्सव में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट खिलाड़ी

Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Outstanding players will be honored every year in sports festival in MDU
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में सोमवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का अभिनंदन करते हुए एमडीयू्, संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, खेल फेडरेशन के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने शिरकत की। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल हब बनाने की घोषणा के साथ कुलपति ने हर वर्ष खेल उत्सव आयोजित करने व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की। खेल निदेशक डाॅ. देवेंद्र सिंह ढुल को खेल निदेशक पद पर पुर्नियुक्ति दिए जाने पर कुलपति का आभार जताया गया। अभिनंदन समारोह का संचालन एवं समन्वयन खेल निदेशक ने किया।
विज्ञापन

कुलपति ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एमडीयू में इस साल से खेल उत्सव प्रारंभ होगा। इसमें खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। हर साल खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति की पत्नी डाॅ. शरणजीत कौर ने एमडीयू की खेल उपलब्धियों को सराहा व विवि परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

खेल निदेशक ने एमडीयू की खेल विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि एमडीयू खेल जगत में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विभिन्न खेल फेडरेशनों के अधिकारियों, ढुल खाप पदाधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने खेल निदेशक की पुनर्नियुक्ति पर कुलपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। हरियाणवी गायक केडी ने गायन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चौ. बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी के पूर्व कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी, डीन एजुकेशन प्रो. आरपी गर्ग, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान जयबाग मलिक, महासचिव सुरेश कौशिक व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता जेएस दहिया समेत विवि अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, सेवानिवृत उप निदेशक खेल सत्यदेव मलिक, भारतीय कुश्ती संघ के प्रधान रोहताश नांदल, सचिव रमेश सिंह, भारतीय ग्रेपलिंग संघ के प्रधान दिनेश कपूर, भारतीय ड्रॉपबाल संघ के प्रधान ईश्वर सिंह, भारतीय क्वान की-डो संघ के प्रधान सतीश ढुल, भारतीय रग्बी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भारतीय फ्लोरबॉल संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र आर्य, भारतीय स्किपिंग रोप संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, भारतीय बीच कुश्ती संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, भारतीय सर्कल स्टाइल कबड्डी संघ से हरबीर कौर, विकास कुमार, नवीन कुमार, भारतीय थ्रोबाल संघ से राजेंद्र सिंह, कपिल राठी, एमडीयू एवं संबद्ध महाविद्यालयों के खेल प्रशिक्षक व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed