फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   outsider creat racket in MDU

एमडीयू कैंपस में बाहरी युवकों ने एलएलबी छात्र की कार को मारी टक्कर, लहराई रिवॉल्वर, ढाई घंटे किया हंगामा

Sat, 29 Feb 2020 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
outsider creat  racket in MDU
एमडीयू के वीसी ऑफिस के पास छात्र महेश की कार पर बाहरी लोगों द्वारा टक्कर मारने के बाद छतिग्रस्त क?
रोहतक। एमडीयू कैंपस में एक तरफ सात दिवसीय रंग महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। वहीं शुक्रवार करीब डेढ़ बजे वीसी कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार सवार करीब पांच बाहरी युवकों ने हंगामा कर दिया। बाहरी युवकों ने कैंपस में विधि विभाग के छात्र महेश की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस पर जब छात्र ने टोका तो युवकों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इस पर तीन कारों में करीब 20-25 युवा आए और छात्र से कार की चाबी छीन ली और करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद रिवाल्वर लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। उधर, घटना के विरोध में एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने एमडीयू इकाई के अध्यक्ष सन्नी नारा के नेतृत्व में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बैठकर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। शाम को रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा ने उनकी समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी व पीजीआई थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए शिकायत दी।
विज्ञापन

मूक दर्शक बने देखते रहे सुरक्षा कर्मचारी
बाहरी युवकों ने विधि विभाग के छात्र महेश की कार को टक्कर मारकर उसकी चाबी छीन ली। इस दौरान काफी समय तक हंगामा होता रहा। वहीं, विवि के सुरक्षा कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। किसी ने बाहरी युवकों को रोकने तक का प्रयास तक नहीं किया। बाद में विद्यार्थियों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। छात्र ने कहा कि यदि सुरक्षा कर्मी हरकत में आते और समय रहते कार्रवाई करते तो आरोपी भाग नहीं सकते थे।
विज्ञापन

कैंपस में बाहरी युवकों का हस्तक्षेप नहीं है नया
विवि कैंपस में बाहरी युवकों का हस्तक्षेप नया नहीं है। यहां अक्सर बाहरी युवक आते हैं और विद्यार्थियों के साथ मारपीट व छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। हाल ही में एक बाहरी युवक ने हास्टल में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। इसे हॉस्टल के विद्यार्थियों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में छात्र की कार को टक्कर मारने वाले युवक काम से आए थे। उनमें से एक युवक को अपनी बहन की मार्क्स शीट लेनी थी। विवाद उभरने के बाद दोनों पक्षों ने अपने परिजनों को बुला लिया। इनके बीच बातचीत में समझौता हो गया। कैंपस में सुरक्षा के लिए पहचान पत्र देख कर ही युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा।
- बलराज उर्फ बल्लू, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed