फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Outside stalls are not allowing the women of the common market to become empowered

Rohtak News: बाहरी स्टाल साझा बाजार की महिलाओं को नहीं बनने दे रहे सशक्त

Sun, 14 Sep 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Outside stalls are not allowing the women of the common market to become empowered
02 बस स्टैंड के सामने सांझा बाजार में दुकानों के बाहर पार्क की कारें। संवाद
रोहतक। नगर निगम की ओर से नया बस स्टैंड के सामने स्थापित किया गया सांझा बाजार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सफल नहीं हो रहा है। इसकी वजह साझा बाजार के आगे लगे बाहरी स्टाल व ढाबा संचालक हैं। महिलाओं को मिली दुकानों में काम न के बराबर चल रहा है।
विज्ञापन

लखपति दीदी बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में रोहतक बस स्टैंड के सामने 14 दिसंबर 2024 को शुरू किया साझा बाजार फीका पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से करीब 13 स्वयं सहायता समूहों को दी गईं 10 दुकानों में काम नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

उत्पादों की बिक्री के लिए भी ग्राहक कम आ रहे हैं। महिलाओं का कहना कि नगर निगम ने दुकानें तो दे दी हैं लेकिन बस स्टैंड के सामने अपना ढाबा या दुकान चला रहे मालिकों ने उनकी दुकानदारी पर असर डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
बस स्टैंड के सामने 10 बाई 10 की 10 दुकानें हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए दायरा अधिक है। कोई वाहन होगा तो थोड़ी देर के लिए खड़ा होता है। ढाबा व स्टाल संचालकों की जांच कर हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। -जगदीश शर्मा, सीपीओ, नगर निगम।

------------
अप्रैल से दुकान पर काम कर रही हूं। किराया देकर बस स्टैंड तक आती हूं। काम बिल्कुल नहीं है। दूसरी पार्किंग ने परेशानी बढ़ा दी है। -शारदा, झज्जर चुंगी।
----------
बस स्टैंड के सामने लगे विभिन्न स्टाल व ढाबे दुकानदारी पर असर डाल रहे हैं। दोपहिया व कार चालक अपने वाहन को खड़े करके चले जाते हैं। -सोनिया, सुनारिया चुंगी।
-----------
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर अपनी आजीविका के लिए काम शुरू किया था लेकिन इतना काम और सामान नहीं है कि काम चला सकें। -कमलेश, नेहरू कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed