फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Out of 809 complaints received on C-Vigil app, 182 dropped, 622 resolved

Rohtak News: सी-विजिल एप पर आईं 809 शिकायतों में से 182 ड्रॉप, 622 का हुआ निपटारा

Thu, 16 May 2024 05:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Out of 809 complaints received on C-Vigil app, 182 dropped, 622 resolved
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की निगरानी के लिए आयोग ने सी-विजिल मोबाइल एप विकसित की है। इस पर अब तक जिले से 809 शिकायतें मिल चुकी हैं। इनमें से 182 शिकायतों को ड्रॉप किया गया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने सही पाई गई 622 शिकायतों का निपटारा कर दिया एवं पांच शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। यह कहना है उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार का। वे बुधवार को सी-विजिल एप की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के बारे में शिकायतें व सुझाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसकी दूरभाष संख्या 01262-230252 है। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए आयोग की ओर से सी-विजिल मोबाइल एप विकसित की गई है। इस एप के माध्यम से आमजन को चुनाव पर्यवेक्षक के समान एक शक्ति प्रदान की गई है, जिस पर व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते है। नागरिक आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे।
विज्ञापन


सी-विजिल यूं करें डाउनलोड
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन व एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड कर एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड हो जाएगी। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, संबंधित शिकायत नेशनल ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम पोर्टल पर भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed