फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Our support to the demand of farmers even today, the violence on the Red Fort should be an unbiased investigation: Hooda

किसानों की मांग को हमारा समर्थन आज भी, लालकिले पर हुई हिंसा की हो निष्पक्ष जांच : हुड्डा

Fri, 29 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Our support to the demand of farmers even today, the violence on the Red Fort should be an unbiased investigation: Hooda
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : RohtakCity
ोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह अभी भी किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से कठोर परिस्थितियों में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। गणतंत्र दिवस पर लालकिले पर हुई हिंसा की वह निंदा करते हैं, सरकार को इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला के विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा देने पर पूर्व सीएम ने कहा कि विपक्ष का एक वोट कम हो गया है, सरकार बचाने के लिए अब गठबंधन को 46 की बजाय 45 वोटों की जरूरत होगी। यह बात वीरवार सायं अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। उन्होंने कहा कि लालकिले पर हुई हिंसा की जांच में पता चलना चाहिए कि वह कौन लोग थे जो अनुशासित और शांतिपूर्ण आंदोलन को खराब करने की मंशा से लालकिले पर पहुंचे थे। यह हंगामा किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए था या इसमें कोई विदेशी ताकत थी। लाखों की तादाद में किसान ट्रैक्टर परेड का हिस्सा बनने दिल्ली पहुंचे थे, इसके बावजूद एक जगह को छोड़कर कहीं से किसी तरह के टकराव, अनुशासनहीनता या किसी तरह की अवांछित गतिविधि की खबर नहीं आई। किसानों और दिल्ली पुलिस दोनों की ओर से शांति बनाने का प्रयास किया गया जोकि सराहनीय है। क्योंकि इन दोनों के बीच यदि टकराव होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। किसानों ने अपना रूट नहीं बदला, बल्कि कुछ शरारती तत्वों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। तीन कृषि कानून किसानों के हक में नहीं है, इसके लिए किसानों का आंदोलन चल रहा है और हर दिन किसानों की जान जा रही है। सरकार की तरफ से उनके परिवारों की कोई मदद नहीं की जा रही है। पंजाब सरकार की तरह हरियाणा सरकार को भी शहीद किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद और एक नौकरी देनी चाहिए। इनेलो नेता अभय चौटाला के इस्तीफे पर पूर्व सीएम ने कहा कि इससे किसानों को नहीं बल्कि सरकार को लाभ होगा। क्योंकि हम विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed