फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Only 18 students took admission in three days

Rohtak News: तीन दिन में 18 विद्यार्थियों ने ही लिया दाखिला

Sat, 07 Sep 2024 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Only 18 students took admission in three days

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से रिक्त सीट को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 180 व राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 40 सीट रिक्त बची हुई है। तीन दिन में दोनों आईटीआई में 18 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।

प्राचार्य महावीर सिंह व इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पांच सितंबर से ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के लिए दोबारा पोर्टल ओपन किया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 668 सीट पर 488 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण में 180 सीट पर 140 छात्राओं ने दाखिला लिया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में दोनों आईटीआई में 18 विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। शनिवार को महिला आईटीआई में 4 तथा राजकीय आईटीआई में 7 विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 30 सितंबर तक संस्थान में दोपहर 12 बजे तक आकर अपने दस्तावेज जमा करवाकर दाखिला ले सकते है। किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed