{"_id":"67eae2cda79cca45a4040ac4","slug":"one-should-not-insult-the-honor-received-vinesh-should-apologize-for-his-statement-rohtak-news-c-17-roh1020-626935-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मिले हुए सम्मान का नहीं करना चाहिए अपमान, अपने बयान के लिए माफी मांगें विनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मिले हुए सम्मान का नहीं करना चाहिए अपमान, अपने बयान के लिए माफी मांगें विनेश
Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सरकार के सम्मान को ठुकराने के विनेश के बयान पर ओलंपिक मेडलिस्ट व भाजपा नेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने आपत्ति जताई है। सेक्टर दो पर अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में योगेश्वर दत्त ने कहा कि विनेश को इस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। योगेश्वर ने जब फाइनल में डिसक्वालीफाई होने के बावजूद विनेश को सरकार सिल्वर मेडल का सम्मान दे रही थी, तब उन्होंने अहंकार दिखाते हुए कहा था कि उन्हें इससे बड़े सम्मान मिल चुके हैं। जिस सम्मान को पहले अहंकार में ठुकरा दिया, उसी को पाने के लिए अब उन्हें विधानसभा में क्यों गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा था कि समय बहुत बलवान होता है। कभी भी मिले हुए सम्मान का अपमान नहीं करना चाहिए। सरकार ने फिर भी विनेश को विधानसभा में सम्मानित करने की बात कही है।
योगेश्वर भारतीय ओलंपिक संघ की पूर्व अध्यक्ष पीटी ऊषा और हरियाणा खेल विभाग से सवाल किया कि पेरिस ओलंपिक में बिना मेडल जीते और फाइनल में डिसक्वालीफाई होने के बावजूद विनेश फोगाट को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों दिया गया। विनेश कोई मेडल लेकर नहीं आईं, बल्कि डिसक्वालीफाई होकर हरियाणा और भारत की झोली से एक मेडल छीन लिया। उनके डिसक्वालिफिकेशन (अयोग्यता) पर योगेश्वर दत्त ने कहा कि अगर उन्हें किसी षड्यंत्र के तहत डिसक्वालिफाई किया गया था, तो उन्होंने अब तक इस बारे में क्यों नहीं बताया। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन खिलाड़ियों को सम्मान का अपमान नहीं करना चाहिए।